अभिनेता अभिषेक बच्चन ने फिल्मों में कई अलग-अलग तरह के किरदार अदा किए हैं। डेब्यू के साथ ही उनकी तुलना पिता अमिताभ बच्चन से होने लगी थी। एक वजह यह भी रही कि अभिषेक बच्चन का शुरुआती करियर ठप रहा। हालांकि, धीरे-धीरे ही सही, उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया है। अभिषेक बच्चन फिल्मों में हर तरह के रोल करने के लिए तैयार हैं। कहानी की मांग के मुताबिक अगर उन्हें कभी न्यूड सीन करना पड़ा तो उन्हें इससे भी आपत्ति नहीं होगी। खुद जूनियर बच्चन यह बात स्वीकार कर चुके हैं।
Abhishek Bachchan: फिल्मों में हर तरह के सीन करने को तैयार हैं अभिषेक बच्चन? खुद कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड फिल्मों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक हर जगह अपनी पहचान स्थापित की है। एक बार एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने कहा कि जरूरत के हिसाब से वह फिल्मों में हर तरह के सीन करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्मों, कमर्शियल सफलता के लिए लंबे इंतजार, पिता अमिताभ बच्चन से तुलना होने समेत कई मुद्दों पर बात की थी।
बातचीत के दौरान अभिषेक बच्चन से पूछा गया था कि क्या 20 फिल्मों के बाद आपने अपनी पहचान बनाई है? या आपको अभी भी अमिताभ बच्चन के बेटे के रूप में देखा जाता है? इस पर अभिषेक ने कहा कि मुझे अपने पिता के साये में रहने में कोई आपत्ति नहीं है।
Pamela Chopra Death: नहीं रहीं यश चोपड़ा की पत्नी पामेला, 85 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
अभिषेक से जब पूछा गया कि उन्होंने एक्टिंग अपनी मां से सीखी है या पिता से? इस सवाल पर एक्टर ने जवाब दिया कि, 'मैंने अपनी बहन से एक्टिंग सीखी है, क्योंकि वह परिवार में सबसे अच्छी एक्ट्रेस हैं। हालांकि वह बहुत शर्मीली हैं और इसलिए वह फिल्म इंडस्ट्री में नहीं हैं। वहीं, अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ के लिए कहा कि वह अपने आप में एक स्टैंडर्ड हैं। वह महान लोगों में से एक हैं।
Dahaad: इस तारीख को ओटीटी पर गूंजेगी सोनाक्षी की 'दहाड़' की दहाड़, दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में आएंगी नजर
इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन से पूछा गया था कि क्या वे न्यूड रोल करेंगे? इस पर अभिषेक ने जवाब दिया कि अगर फिल्म को इसकी जरूरत है तो वे न्यूड रोल करने से भी परहेज नहीं करेंगे। अभिषेक बच्चन ने कहा, 'मैं क्योंकि एक एक्टर हूं, इसलिए हम जजमेंट पर खड़े होने वाले कौन होते हैं?'
KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर यूजर्स ने पूछे सवाल, पूजा हेगड़े ने दिया चौंकाने वाला जवाब