{"_id":"5d8f33b08ebc3e0140318739","slug":"abhishek-bachchan-gave-tribute-to-father-amitabh-bachchan-after-announced-dadasaheb-phalke-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन को सम्मान मिलने पर अभिषेक ने शेयर किया खास वीडियो, समाए हैं पिता के सभी किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन को सम्मान मिलने पर अभिषेक ने शेयर किया खास वीडियो, समाए हैं पिता के सभी किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 28 Sep 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में 50 साल से अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार अमिताभ बच्चन को हाल ही में सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहेब फाल्के से सम्मानित करने की घोषणा हुई है। इस घोषणा के बाद अमिताभ बच्चने के फैंस सहित कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी, लेकिन सबसे ज्यादा जिसकी शुभकामनाओं की चर्चा हो रही है वो अभिषेक बच्चन हैं।
2 of 5
Amitabh Bachchan and Abhishek
- फोटो : Social Media
जी हां, अभिषेक बच्चन ने पिता को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर एक वीडियो के जरिए अमिताभ बच्चन को ट्रिब्यूट दिया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के हिंदी सिनेमा में उनके सभी किरदारों की तस्वीरें नजर आ रही हैं। साथ ही कई छोटे बच्चे बिग बिग के अवतार में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' का है।
amitabh bachchan, abhishek bachchan
- फोटो : social media
पिता को ट्रिब्यूट वीडियो में अभिषेक बच्चन ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बाप।' अमिताभ बच्चन के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें अमिताभ बच्चन के फिल्म करियर की तो उन्होंने साल 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
- फोटो : PTI
फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के बाद अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में कई शानदार और ब्लॉकबास्टर फिल्में दी हैं। वहीं बतौर कलाकार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलना उनके लिए बेहद खास और बड़ी बात है। इस पुरस्कार को हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। अभी तक कुल 65 कलाकारों में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए सभी का आभार जताया था। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। कृतज्ञ हूं मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद ... मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूं।' बता दें कि यूनियन मिनिस्टर प्रकाश जावडेकर ने बीते मंगलवार को घोषणा की थी कि अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।