फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत ने नौ लोगों की तस्वीर शेयर कर वीडियो में फैंस से पूछा-बताओ मेरा पति कौन?

Sat, 28 Sep 2019 03:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 28 Sep 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Posted Her Husband ritesh Picture With So Many Twist
राखी सावंत - फोटो : instagram

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने पति रितेश की फोटो अपने फैंस के साथ शेयर कर दी है लेकिन इसमें थोड़ा ट्विस्ट है। फैंस के बीच राखी सावंत के पति को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल राखी ने ये तो बताया कि उन्होंने रितेश नाम के किसी NRI बिजनेसमैन से शादी कर ली है लेकिन तस्वीर कभी नहीं दिखाई। अब राखी ने थोड़े सस्पेंस के साथ अपने पति की तस्वीर शेयर की है।

Rakhi Sawant Posted Her Husband ritesh Picture With So Many Twist
Rakhi Sawant - फोटो : Social Media

राखी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह कह रही हैं- ''हाय फैंस, कितने लोग बेकरार हैं मेरे हसबैंड से मिलने के लिए, कितने लोग मुझे बिग बॉस में देखने के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन चलिए मैं आपका काम आसान कर देती हूं। इस वीडियो के साथ मैं कुछ फोटोज शेयर कर रही हूं। आपको बताना है कि इसमें से मेरा हसबैंड कौन है। किसके साथ मैंने शादी की है।''
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Konsa Mera husband hai

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

Rakhi Sawant Posted Her Husband ritesh Picture With So Many Twist
Rakhi Sawant - फोटो : instagram

इस वीडियो के साथ राखी ने नौ तस्वीरें शेयर की हैं और कहा है कि उनमें से एक उनका हसबैंड है। अब फैंस कमेंट कर बता रहे हैं कि राखी ने किससे शादी की है। इससे पहले राखी ने अपनी शादी खबर खुद कंफर्म करते हुए बताया था कि उनके पति को मीडिया और कैमरे को बिल्कुल पसंद नहीं है, जिसके चलते वो सामने नहीं आना चाहते। वो लंदन में रहते हैं। राखी ने जब काफी समय तक पति के साथ कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की तो फैंस को लगा कि उनकी शादी झूठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Posted Her Husband ritesh Picture With So Many Twist
rakhi sawant - फोटो : social media
खैर फैंस को यकीन तो अभी भी नहीं है कि राखी ने शादी कर ली है। लेकिन मांग में सिंदूर लगाए राखी आए दिन वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। बीते काफी दिनों से उनकी सीक्रेट शादी चर्चा में बनी हुई है। अभी कुछ दिनों पहले ही राखी अपने पति से मिलने UK पहुंच गई थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर दी थी।
विज्ञापन
Rakhi Sawant Posted Her Husband ritesh Picture With So Many Twist
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी ने 28 जुलाई को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ चार-पांच लोग ही मौजूद थे। राखी सावंत ने खुलासा करते हुए कहा था कि 'मेरे पति रितेश अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करते हैं। रितेश डोनाल्ड ट्रम्प की टीम का एक अहम हिस्सा हैं।'

ये भी पढ़ें- पति से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं राखी सावंत, फूट-फूट कर रोते हुए बोलीं- किसने कहा मेरी जिंदगी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed