{"_id":"5b965fc4867a557f534546f3","slug":"abhishek-bachchan-is-not-the-reason-of-salman-khan-will-not-doing-dhoom-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बच्चन की नहीं बल्कि इस वजह से सलमान को छोड़नी पड़ी ‘धूम 4’, अब ये दो सुपरस्टार्स लेंगे जगह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक बच्चन की नहीं बल्कि इस वजह से सलमान को छोड़नी पड़ी ‘धूम 4’, अब ये दो सुपरस्टार्स लेंगे जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यशराज बैनर की हिट फिल्म सीरीज 'धूम' हर बार लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना रहता है। अब तक इस फिल्म की तीन सीरीज आ चुके हैं और माना जा रहा है कि इसका चौथा हिस्सा यानी 'धूम-4' भी जल्द बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि 'धूम-4' में सलमान खान चोर किरदार में नजर आ सकते हैं लेकिन बाद में ये कहा गया कि सलमान खान ने ये रोल ठुकरा दिया है।
2 of 4
abhishek bachchan
इसके पीछे की वजह बताई गई कि 'धूम 4' में काम करने के लिए सलमान खान चाहते थे कि फिल्म में अभिषेक बच्चन को न लिया जाए। बता दें धूम सीरीज में चोर तो बार-बार बदले हैं लेकिन पुलिस का अहम किरदार अभिषेक ही निभाते हुए आए हैं। ऐसे में अभिषेक को हटाकर किसी और को कास्ट करने में कोई समझदारी नहीं है। लेकिन इस खबर में कोई सच्चाई नहीं थी। दरअसल सलमान खान ने धूम 4 किसी और वजह से छोड़ी।
3 of 4
Salman khan
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने बताया है कि, मेरे फैंस मुझे आंखे बंद करके फॉलो करते हैं, इसीलिए मैं फिल्मों में विलेन की भूमिका नहीं निभाता हूं। अब सलमान के इश बयान से तो आप समझ ही गए होंगे कि उनका इशारा किस फिल्म की तरफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
dhoom heroes
धूम 4 के लिए रणवीर सिंह के साथ-साथ शाहरुख खान और रणबीर कपूर का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि शाहरुख ने धूम 4 के शूट के लिए अपनी डायरी में तारीखें भी तय कर दी हैं। फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक धूम 4 की शूटिंग शाहरुख की अगली फिल्म जीरों का काम खत्म होते ही शुरू कर दी जाएगी।फिल्म का अधिकांश हिस्सा दुबई में शूट किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।