फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘बलम जी लव यू’ में खेसारीलाल यादव का 'सलमान खान' अंदाज, साथ में दिखेगा ये बॉलीवुड एक्टर

Mon, 10 Sep 2018 04:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Khesari lal Yadav will seen in his upcoming film balam Ji Love You with Ashok Samarth
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ रिलीज हुई है। दर्शकों को इस फिल्म में खेसारीलाल का एक्शन और रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस बीच उनकी एक और फिल्म की चर्चा जोरों पर चल रही है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
Khesari lal Yadav will seen in his upcoming film balam Ji Love You with Ashok Samarth
जी हां सुपरस्टार खेसारीलाल यादव जल्द ही फैंस को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का तोहफा देने वाले हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर अशोक समर्थ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बता दें कि अशोक समर्थ अजय देवगन और प्रकाश राज अभिनीत बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' में शिवा के किरदार में नजर आ चुके हैं। दर्शकों ने उनके इस किरदार को काफी पसंद भी किया है। 
Khesari lal Yadav will seen in his upcoming film balam Ji Love You with Ashok Samarth
हाल ही में ‘बलम जी लव यू’का पोस्टर रिलीज हुई है। जिसमें खेसारीलाल यादव के साथ अशोक समर्थ कुश्ती करते दिख रहे हैं। पोस्टर को भोजपुरी सिनेप्रेमी काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं ‘बलम जी लव यू’ से भोजपुरी सिनेमा से डेब्यू करने जा रहे अशोक समर्थ ने इस फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की हैै। साथ ही पोस्टर रिलीज के मौके पर कहा है- 'जितना आकर्षक फिल्म का पोस्टर है उतनी ही बेहतरीन फिल्म भी है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari lal Yadav will seen in his upcoming film balam Ji Love You with Ashok Samarth
बताया जा रहा है कि ‘बलम जी लव यू’ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की कहानी से प्रेरित है। खबर है कि इस फिल्म के लिए खेसारीलाल यादव सहित अशोक समर्थ ने सलमान की तरह इस फिल्म के लिए कुश्ती भी सिखी है। चूंकि ‘बलम जी लव यू’ की कहानी सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' से प्रेरित होने की वजह से भोजपुरी सिनेप्रेमियों और खेसारीलाल यादव के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Khesari lal Yadav will seen in his upcoming film balam Ji Love You with Ashok Samarth
आपको बता दें कि फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का निर्देशन प्रेमांशू सिंह कर रहे हैं। वहीं श्रीरामा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘बलम जी लव यू’ के निर्माता सीमा देवी रूंगटा और सह निर्माता आनंद कुमार रूंगटा हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव और अशोक समर्थ के अलावा काजल राघवानी, स्मृति सिन्हा, अक्षरा सिंह, संजय महानंद, गजेंद्र बृजराज, संतोष पहलवान,  सलिल सुधाकर, सुनील दत्त पांडे, किरण यादव, अशोक समर्थ भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed