अभिषेक बच्चन दो साल के इंतजार के बाद अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अभिषेक एक सरदार का रोल निभा रहे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म से अभिषेक की पहली तस्वीर सामने आई थी।
अभिषेक बच्चन की इस तस्वीर का क्या है राज, एक साथ 5 फिल्में ठुकरा यूं कर रहे 'मनमर्जियां'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अभिषेक का एक और लुक सामने आया है। अभिषेक ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो कैप्शन में अभिषेक ने फोटोग्राफर तेज इंदर को क्रेडिट दिया है। आनंद एल राय इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म में अभिषेक के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं। पहले यह फिल्म आयुष्मान खुरान और भूमि पेडनेकर को लेकर बनने वाली थी। लेकिन बात नहीं बनी तो साउथ के स्टार दलकीर सलमान को यह फिल्म ऑफर हुई।
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
जब सलमान ने भी मना कर दिया तो अभिषेक को इस फिल्म के लिए फाइनल किया गया। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 'मनमर्जियां' के अलावा अभिषेक के पास 'हाउसफुल 4' भी है। हाल ही में खबर आई थी अभिषेक ने 5 सोलो फिल्मों को रिजेक्टर कर दिया है।
अभिषेक अकेले कोई भी फिल्म नहीं करना चाहते। अभिषेक को लगता है कि शायद दर्शक उन्हें सोलो हीरो के रूप में पसंद ना करें। अभिषेक को अपनी सोलो फिल्में फ्लॉप होने का डर है। इसी डर के कारण वो मल्टीस्टारर फिल्में कर इंडस्ट्री में बने रहना चाहते हैं।