{"_id":"60802a578ebc3e8dad0e3e95","slug":"abhishek-bachchan-opens-about-the-time-when-amitabh-bachchan-asked-yash-chopra-for-a-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे अमिताभ बच्चन ने जब यश चोपड़ा से मांगा काम, इस फिल्म ने फिर यूं बदली बिग बी की किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कर्ज में डूबे अमिताभ बच्चन ने जब यश चोपड़ा से मांगा काम, इस फिल्म ने फिर यूं बदली बिग बी की किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन, यश चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंसान का जीवन संघर्ष की कहानी है और ये संघर्ष कभी ना कभी बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों को भी करना पड़ा है। 70 के दशक से लेकर अब तक फिल्मों और टीवी शो के जरिए लोगों का मनोरंजन करने वाले सदी के महानायक अभिताभ बच्चन के जीवन में भी एक ऐसा दौर आया था जब सफलता के सारे रास्ते उन्हें बंद नजर आने लगे थे। अमिताभ इंडस्ट्री के एक हिट कलाकार रहे हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। अमिताभ बच्चन ने जो सफलता पाई थी वो एकाएक उनकी आंंखों के सामने उनसे दूर हो गई थी। उस वक्त अमिताभ मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा के घर काम मांगने भी गए थे और वहीं से उनकी किस्मत एक बार फिर बदल गई थी।
2 of 6
अभिषेक बच्चन
- फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन फिल्मों में हिट थे और 90 के दशक में उन्होंने एबीसीएल नाम की कंपनी शुरु की थी। उन्हें उम्मीद थी कि ये कंपनी उनके समृद्धि को और आगे तक ले जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वहीं इस कंपनी के चलते बिग बी को करोड़ों रुपयों का नुकसान हो गया और वो दिवालिया हो गए। घर की स्थिति खराब हो गई।
3 of 6
अमिताभ और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने इस वक्त के बारे मे बात करते हुए बताया कि ये वो समय था जब उनके पिता ने उनसे पढ़ाई छोड़ कर घर आने के लिए कहा था। अभिषेक ने बताया, 'मैं बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था, लेकिन मैंने पढ़ाई छोड़ी क्योंकि मेरे पिता आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। मैं उनकी मदद करने के लायक भी नहीं था। हालांकि मैं थोड़ी कोशिश की और कंपनी में प्रोडक्शन ब्वॉय के रुप में काम करना शुरु किया'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक ने आगे कहा एक रात उनके पिता ने उन्हें पास बुलाया और कहा कि उनकी फिल्में नहीं चल रही हैं और बिजनेस भी नहीं चल रहा है। कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। उन्होंने उसी वक्त फैसला किया कि वो अपने अभिनय पर ही ध्यान देंगे और अगली सुबह वो यश चोपड़ा के घर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
अमिताभ बच्चन, यश चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने यश चोपड़ा से कहा, 'देखिए मेरे पास कोई काम नहीं है। कोई मुझे अब काम नहीं दे रहा है। मेरी फिल्में चल नहीं रही है इसलिए मैं आपसे काम मांगने आया हूं। कृपया करके मुझे एक फिल्म में काम दे दीजिए'। इस वक्त तक हीरो को रोल मे अमिताभ पुराने होने लगे थे और नए हीरो का जमाना आ चुका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।