बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे रहे हैं जो फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिलने पर या तो वो दूसरी फील्ड की ओर रुख करते हैं या फिर गुमनामी की जिंदगी जीने लगते हैं। इस सूची में कई सितारों का नाम आ चुका है। वहीं मिनिषा लांबा का नाम भी इसी सूची में आता है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है।
रणबीर कपूर की इस एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं - नहीं भूल सकती वो दिन सबने मुझे...
रणबीर कपूर के साथ फिल्म बचना ऐ हसीनो से मिनिषा लांबा ने खूब चर्चा बटोरी थी। इसके अलावा मिनिषा की मुख्य फिल्मों में यहां, हनीमून ट्रैवेल्स प्राइवेट लिमिटेड, वेल डन अब्बा, भेजा फ्राई और जिला गाजियाबाद हैं। लेकिन बाद में मिनिषा अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो गईं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मिनिषा ने अपने संघर्ष के दिनों का दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि उस वक्त हर कोई उन्हें नजरअंदाज किया करता था।
मिनिषा ने अचानक बॉलीवुड से गायब होने पर खुलकर बात की और कहा, 'उस वक्त मुझे कोई मैनेज करना नहीं चाहता था। मुझे इस बात के बहाने दिए कि वह बहुत व्यस्त हैं क्योंकि उन्हें लगा कि मेरा डेब्यू एक आर्ट-हाउस की तरह है।'
मिनिषा आगे कहती हैं, 'वह मुझमें अपनी एनर्जी लगाना नहीं चाहते थे। मैंने अपने दम पर ही सब किया। मेरे लिए मेरे पास कोई पिचिंग नहीं थी। इन सबके बावजूद मुझे लगता है कि यह किस्मत का खेल होता है। जो लोग मेरे साथ काम करना चाहते थे वह मुझे खुद बुलाते थे। मुझे यशराज से कॉल आई। मैंने जो भी काम किया वो इसलिए किया क्योंकि मुझे उनकी तरफ से कॉल आई थी।'
साथ ही यह भी बताया कि 'किसी ने भी मुझे रिकमेंड नहीं किया। जब मैं मुड़कर अपने संघर्ष को देखती हूं तो मेरे लिए यह कहना गलत होगा कि मैंने संघर्ष किया है। चीजें खुद ही ऐसे होती गईं जिसकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। मुझे शुरुआत में लगा मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मैं धन्य हो गई हूं जब मैं दिल्ली में मॉडलिंग कर रही थी। वहीं सुजीत सिरकार भी थे। मुझे नहीं पता था कि मैं अभिनय भी कर सकती हूं, लेकिन उन्हें यहां के लिए अभिनेत्री मिल गई थी।'
