सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने कहा, 'तीन बच्चे होने पर भेज दो जेल', यूजर्स बोले- आप भी तीन भाई बहन हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 21 Apr 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranut said people should be fine or put in jail for having third child got brutally trolled
भाई-बहन के साथ कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना रणौत बॉलीवुड की प्रतिभावान अदाकारा हैं। हालांकि फिल्मों के अलावा कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। कंगना सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपने बेबाक विचार साझा करने के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार उनके ये विचार काफी विवादित भी साबित हो जाते हैं। अब हाल ही में पंगा गर्ल ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ट्वीट किया जिसे लेकर अब वो ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।

Trending Videos
Kangana Ranut said people should be fine or put in jail for having third child got brutally trolled
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

कंगना रणौत ने ट्वीट में लिखा, 'हमें जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सख्त कानून बनाने चाहिए। वोट पॉलिटक्स बहुत हुई। ये सच है कि इंदिरा गांधी चुनाव हार गईं थीं। बाद में इस मुद्दे को उठाने की वजह से मार दी गईं थीं क्योंकि उन्होंने लोगों को स्टेरलाइज( बच्चे पैदा करने में असमर्थ बनाना) करवा दिया था। हालांकि इस वक्त क्राइसिस को देखते हुए तीसरे बच्चे पर कम से कम फाइन या जेल की सजा होनी चाहिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranut said people should be fine or put in jail for having third child got brutally trolled
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

अब कंगना का ये विचार साझा करना उनके लिए मुसीबत बन गया। तीसरे बच्चे को लेकर फाइन और जेल की बात सुनकर यूजर्स भड़क गए। लोगों ने कंगना को ट्रोल करते हुए कहा कि वो खुद तीन भाई बहन हैं। ऐसे में वो इस तरह के सुझाव कैसे दे सकती हैं।


Kangana Ranut said people should be fine or put in jail for having third child got brutally trolled
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

वहीं कॉमेडियन सलोनी गौड़ ने कंगना के भाई बहन की तस्वीर ट्वीट कर उनका मजाक उड़ा दिया। हालांकि इससे कंगना चिढ़ गई और उन्होंने जवाब दिया, 'हैरानी की बात नहीं कि तुम्हारी कॉमेडी तुम पर ही मजाक है। मेरे परदादा 8 भाई बहन थे। उन दिनों कई बच्चे मर जाते थे।


विज्ञापन
Kangana Ranut said people should be fine or put in jail for having third child got brutally trolled
कंगना रणौत - फोटो : instagram/viralbhayani

आगे कंगना ने लिखा, 'जंगलों में जानवर ज्यादा थे, इंसान मुश्किल से ही मिलते थे। हमें समय के साथ बदल जाना चाहिए। अब वक्त की मांग है कि जनसंख्या पर नियंत्रण किया जाए। चीन की तरह कड़े कानून होने चाहिए'। फिलहाल कंगना के इस विचार पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना बहुत जल्द 'थलाइवी', 'तेजस' और 'धाकड़' में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed