{"_id":"6080146a9a26636d86025370","slug":"after-shobha-de-shruti-haasan-slams-bollywood-celebs-enjoying-vacation-in-maldives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शोभा डे के बाद अब श्रुति हासन का गुस्सा सातवें आसमान पर, मालदीव में छुट्टियां मना रहे सितारों पर कसा तंज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शोभा डे के बाद अब श्रुति हासन का गुस्सा सातवें आसमान पर, मालदीव में छुट्टियां मना रहे सितारों पर कसा तंज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 21 Apr 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में कोरोना से स्थिति बेकाबू होती नजर आ रही है। चारों तरफ लोग खुद को सुरक्षित रखने के उपाय कर रहे हैं। वहीं कई राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है। महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है ऐसे में वहां सरकार ने फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर रोक लगा दी है। वहीं काम बंद होते ही एक के बाद एक कई बॉलीवुड सेलेब्स गोवा और मालदीव जैसी जगहों पर वेकेशन मनाने निकल गए हैं और जमकर तस्वीरें साझा कर रहे हैं। वहीं अभिनेत्री श्रुति हासन को यह बात कुछ रास नहीं आ रही है और मालदीव गए सितारों पर तंज कसा है।
2 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : instagram
श्रुति ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। श्रुति ने साफ तौर पर बॉलीवुड सेलेब्स के मालदीव और गोवा जैसी जगहों पर वेकेशन पर जाने की निंदा की। श्रुति ने कहा कि वह किसी को जज नहीं करना चाहती है और ना ही किसी को रोक सकती हैं लेकिन देश में फैली महामारी और ऐसे दुखद माहौल में छुट्टियां मनाने के लिए जाना ‘असंवेदनशील’ है।
3 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति ने आगे कहा कि, 'मुझे खुशी है कि वह वेकेशन पर गए, उनके पास इसका अधिकार है लेकिन मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि ये ऐसा वक्त नहीं है कि आप बिना मास्क के पूल या समुद्र किनारे पर मस्ती करें। यह सभी के लिए मुश्किल वक्त है और कई लोग ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं जिनका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा श्रुति कहती हैं, ‘मेरा मानना है कि आपके पास जो प्रिविलेज है इसके लिए आपको लोगों का आभारी होना चाहिए, ना कि ऐसी कठिन परिस्थितियों में सुविधाओं का दिखावा करना चाहिए। बता दें कि इससे पहले लेखिका और कॉलमनिस्ट शोभा डे भी इन सितारों के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं। शोभा ने एक पोस्ट के जरिये कहा था, ये आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर बढ़ाने का समय नहीं है। ये वक्त है कि आप आगे आएं और लोगों की मदद करें। अगर आप कोई मदद नहीं कर सकते हैं तो चुपचाप घर पर ही बैठें। मास्क लगाएं और तस्वीरें ना खिचंवाएं। ये कोई फैशन वीक या किंगफिशर कैलेंडर टाइम नहीं हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात श्रुति के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म सलार में नजर आएंगी। इस फिल्म एक अंडरवर्ल्ड एक्शन थ्रिलर ड्रामा है जिसको KGF के डायरेक्टर प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रुति बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के अपोजिट नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।