एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन के साथ फीफा वर्ल्ड कप देखने हाल ही में रूस गई थीं। जहां से वो पेरिस भी गईं और वहां आराध्या के साथ जमकर मस्ती की लेकिन जब तीनों छुट्टी से वापस लौटे तो अभिषेक बच्चन एक खबर पर भड़क गए।
ऐश्वर्या राय से अनबन की खबर पर जमकर भड़के अभिषेक बच्चन, ऐसे दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, एक न्यूज पोर्टल ने ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अनबन की खबर लिखी। बस फिर क्या था अभिषेक ने न्यूज पोर्टल को जवाब दिया कि 'झूठी खबरें फैलाना बंद कीजिए। आपको लगातार काम करना पड़ता है इसका दबाव भी होता है लेकिन इसे जिम्मेदारी के साथ करें। धन्यवाद'
With due respect. Please refrain from making up false stories. I understand the need to continously post, but would really appreciate it if you could do so responsibly and without mischievous intent. Thank you.
अभिषेक के इस तरह जवाब देने के बाद न्यूज पोर्टल ने अपनी साइट से खबर हटा ली है। दरअसल यह खबर एक वीडियो के सामने आने के बाद हुआ। वीडियो में अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या का हाथ पकड़कर चलने की बात कहते हैं लेकिन आराध्या उनका हाथ छोड़कर ऐश्वर्या के पास चली जाती हैं। इसी बीच ऐश्वर्या अभिषेक से कुछ कहने लगती हैं।
बस फिर क्या था वीडियो के आधार पर यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन में बेटी को लेकर झगड़ा हुआ है। बता दें कि ऐश्वर्या किसी ऑफिशियल शूट के लिए पेरिस गई थीं, जिसके बाद उन्होंने बेटी आराध्या के साथ डिज्नीलैंड की सैर की।
फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ 'फन्ने खां' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर और कई गाने रिलीज हो चुके हैं और उन्हें अभी तक दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म 3 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है।