फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर पर नजर रखने के लिए ये पैंतरा आजमाते थे ऋषि कपूर, अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा

Mon, 12 Apr 2021 12:56 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 12 Apr 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan reveals how Rishi Kapoor used to keep a tap on son Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को निधन को लगभग एक साल होने वाले हैं। ऋषि तो चले गए, लेकिन उनसे जुड़े कितने ही किस्से और कहानियां हैं जो उनके फैंस हमेशा जानना चाहते हैं। वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स अक्सर ऋषि कपूर को लेकर कोई ना कोई बातें बताते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने भी ऋषि कपूर से जुड़ा एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा साझा किया जो उन्हें बहुत पसंद हैं।

Abhishek Bachchan reveals how Rishi Kapoor used to keep a tap on son Ranbir Kapoor
अभिषेक बच्चन,ऋषि कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

ऋषि कपूर के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने बताया कि वो अक्सर अपने बेटे रणबीर कपूर के लिए चिंतित रहते थे। ऋषि रणबीर को अपने ज्यादा करीब नहीं कर पाए, लेकिन वो हमेशा उनके लिए परेशान रहते थे। इतना ही नहीं वो रणबीर के बारे में सब जानने के लिए एक सेलेब्रिटी गॉसिप वाली वेबसाइट पर नजर रखते थे। ये बात अभिषेक बच्चन को काफी अच्छी लगी थी।

Abhishek Bachchan reveals how Rishi Kapoor used to keep a tap on son Ranbir Kapoor
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे जुड़ा एक किस्सा बताते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा कि, 'एक बार हम शिमला में शूटिंग कर रहे थे। सुबह के वक्त मैं उनसे मिलने उनके कमरे में गया। मैं ऋषि कपूर के साथ कॉफी पीता था। जब मैं उनके कमरे में गया तो वो लूंगी में थे और उन्होंने चश्मा लगा रखा था और उनकी नजर कंप्यूटर पर थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan reveals how Rishi Kapoor used to keep a tap on son Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आगे अभिषेक बच्चन ने कहा कि, 'जब मैंने ऋषि जी से पूछा कि वो क्या कर रहे हैं तब उन्होंने मुझे एक सेलिब्रिटी गॉसिप वेबसाइट दिखाई और कहा कि वो इसके जरिए रणबीर के जीवन में क्या चल रहा है सब जान लेते हैं और उन पर नजर रखते हैं। मुझे लगा ये कितनी अच्छी बात है। उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं था वो सब बता देते थे'।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan reveals how Rishi Kapoor used to keep a tap on son Ranbir Kapoor
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऋषि कपूर हमेशा एक कड़क पिता रहे और कभी भी रणबीर को अपने करीब नहीं आने दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें हमेशा इस बात का अफसोस रहेगा कि रणबीर उनके नजदीक नहीं हैं। रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के सबसे ज्यादा करीब हैं। ऋषि कपूर का साल 2020 में 30 अप्रैल के दिन मुंबई में निधन हो गया था। उनके निधन ने पूरे कपूर परिवार, बॉलीवुड और फैंस को गहरा सदमा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed