फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शशि कपूर ने एक फिल्म में कटवा दिया अमिताभ बच्चन का सीन, बिग बी हो गए थे शुक्रगुजार

Sun, 11 Apr 2021 11:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 11 Apr 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
When shashi kapoor made director cut amitabh bachchan scene in his film out of an extra role know this intersting story
शशि कपूर अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को इस दुनिया को अलविदा कहे काफी वक्त हो गया, लेकिन उनसे जुड़े कुछ किस्से अक्सर याद आ जाते हैं। शशि कपूर खानदान के बेटे थे जिनपर अपने अपने परिवार के नाम को रौशन करने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म में काम किया था। शशि कपूर ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी कई फिल्मों में काम किया था। फिल्मों में दोनो की जोड़ी भी हिट थी, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने अपनी फिल्म से अमिताभ का एक सीन ही कटवा दिया था। चलिए आपको बताते हैं कि शशि कपूर के ऐसा करने की आखिर वजह क्या था।

When shashi kapoor made director cut amitabh bachchan scene in his film out of an extra role know this intersting story
शशि कपूर, अमिताभ बच्चन - फोटो : SELF

ये बात उस वक्त की है जब अमिताभ बच्चन अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी में काम कर रहे थे। इस फिल्म से अमिताभ अपने करियर की शुरूआत कर रहे थे। वहीं उस वक्त तक शशि कपूर हिंदी सिनेमा के मशहूर सितारे बन चुके थे। अमिताभ अक्सर उनकी फिल्मों के सेट पर जाते थे ताकी उन्हें भी कोई काम मिल जाए। शशि ने कई फिल्म मेकर्स से अमिताभ को मिलवाया भी था।

When shashi kapoor made director cut amitabh bachchan scene in his film out of an extra role know this intersting story
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार एक फिल्म के दौरान शशि एक फ्यूनरल सीन शूट कर रहे थे। इसे फिल्माने के लिए भीड़ की जरूरत थी। किसी ने अमिताभ से कह दिया की तुम भी इस भीड़ में खड़े हो जाओ। फिल्मों में पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रहे अमिताभ को पैसों की जरुरत थी तो वो भी भीड़ का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
When shashi kapoor made director cut amitabh bachchan scene in his film out of an extra role know this intersting story
शशि कपूर, अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

जब सीन शूट होने लगा तो शशि कपूर की नजर अमिताभ पर पड़ी और उन्होंने बुलाकर कहा तुम यहां हीरो बनने आए हो भूलकर भी ऐसे छोटे रोल मत करना, ये तुम्हारे करियर के लिए ठीक नहीं है। शशि की बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें पैसों की जरुरत है। तब शशि ने कहा कि अगर बात सिर्फ पैसों की है तो मुझसे ले लो लेकिन ये रोल ना करो। अमिताभ अपनी मेहनत से पैसे कमाने चाहते थे इसलिए उन्होंने शशि की बात नहीं मानी और सीन शूट किया। उन्हें उस सीन का पैसा मिल गया और वो चले गए। 

विज्ञापन
When shashi kapoor made director cut amitabh bachchan scene in his film out of an extra role know this intersting story
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शशि भी समझ गए कि उन्हें वाकई पैसे की जरुरत है। जब शूट खत्म हुआ तो शशि ने फिल्म के निर्देशक से कहा ये जो लड़का अमिताभ अभी यहां से गया है जिसने भीड़ वाला सीन किया है, फिल्म को एडिट करते वक्त इसके सारे सीन काट देना। निर्देशक ने उनकी बात मान ली और सीन काट दिया गया। कहते हैं एक हीरे की परख जौहरी को ही होती है वैसे शशि कपूर को भी अमिताभ एक हीरा ही नजर आए थे। शायद उन्हें पहली बार में ही पता चल गया था कि अमिताभ आगे लंबा सफर तय करेंगे। वहीं अमिताभ भी हमेशा शशि के शुक्रगुजार रहे। दोनों ने साथ में कई सफल फिल्मों में काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed