फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता लोखंडे के रिलेशनशिप को पूरे हुए तीन साल, खास मौके पर अभिनेत्री ने साझा किया खूबसूरत वीडियो

Sun, 11 Apr 2021 08:29 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 11 Apr 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Completes 3 years with Vicky Jain, Shares Romantic Video on Special Occasion
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: lokhandeankita

टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अंकिता अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर  साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की के साथ अपने रिश्ते के पूरे हुए तीन साल की जर्नी के बारे में दिखाया है।

Ankita Lokhande Completes 3 years with Vicky Jain, Shares Romantic Video on Special Occasion
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: lokhandeankita

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें विक्की के साथ उनके कई प्यार भरे पलों को दिखाया है। इस वीडियो के जरिये वो विक्की के लिए अपना प्यार जाहिर कर रही हैं। दर्शकों को अंकिता की यह वीडियो खूब पसंद आ रही है और वो जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Ankita Lokhande Completes 3 years with Vicky Jain, Shares Romantic Video on Special Occasion
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में अंकिता ने बताया कि विक्की उन्हें इस तरह खुश करते हैं, अपना प्यार जाहिर करते हैं जैसे कोई और कर ही नहीं सकता। उन्होंने लिखा कि उन्हें विक्की की जरूरत कुछ ऐसे है जैसे दिल को धड़कन की होती है। इस वीडियो में दोनों के साथ बिताए खास लम्हे देखने को मिल रहे हैं जिनपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Completes 3 years with Vicky Jain, Shares Romantic Video on Special Occasion
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram

वीडियो के साथ-साथ अंकिता ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा - 'विक्की अंकी... हमारा अब तक का सफर #viank'। दरअसल, अंकिता और विक्की के रिश्ते को तीन साल हो गए हैं और इसी खास मौके और खास बनाने के लिए उन्होंने यह वीडियो शेयर किया है। वहीं, कई फैंस ने उन दोनों की शादी को लेकर सवाल किए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

विज्ञापन
Ankita Lokhande Completes 3 years with Vicky Jain, Shares Romantic Video on Special Occasion
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : Twitter

अंकिता और विक्की लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं,लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कई बार इनके रोमांस पर निराशा जाहिर करते हैं। हालांकि अंकिता को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है और वो खुले तौर पर विक्की के लिए अपना प्यार जताती हैं। वहीं विक्की और अंकिता के फैंस जल्द से जल्द इस कपल के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि विकास जैन उर्फ विक्की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं और वो मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। विक्की बॉक्स क्रिकेट लीग में मुंबई टीम के को-ऑनर भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed