{"_id":"5b960b7d867a557e86016ebd","slug":"abhishek-bachchan-said-patch-up-with-anurag-kashyap-it-was-like-a-nikaah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुराग कश्यप के साथ 14 साल पुराने मतभेद को लेकर अभिषेक बच्चन ने कई राज खोले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुराग कश्यप के साथ 14 साल पुराने मतभेद को लेकर अभिषेक बच्चन ने कई राज खोले
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन कई फ्लॉप और फिल्मों में खराब परफॉर्मेंस के बाद करीब 2 साल बाद बड़े परदे पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जियां' से वापसी कर रहे हैं। लंबे समय बाद फिल्मी परदे पर लौटने पर अभिषेक को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 'मनमर्जियां' के रिलीज से पहले वह आए दिन अपने बीते दो साल के बारे में कई बार मीडिया के कैमरे पर बोल चुके हैं। इस बीच अभिषेक बच्चन ने अब अनुराग कश्यप के साथ हुई 14 साल पूराने मतभेद को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।
बता दें कि अभिषेक बच्चन और अनुराग कश्यप करीब 14 साल बाद दोबारा काम कर रहे हैं। इन दिनों ने साल 2004 में आई फिल्म 'युवा' में साथ काम किया था। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'युवा' की कहानी को अनुराग कश्यप ने लिखा था। बताया जाता है कि इस फिल्म में अनुराग कश्यप अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस ने काफी नाखुश हुए, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद भी देखने को मिला। अब 14 साल बाद अनुराग कश्यप के साथ काम करने को लेकर अभिषेक बच्चन ने बड़ा खुलासा किया है।
अंग्रेजी वेबासाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अभिषेक ने फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में कहा है- 'अनुराग कश्यप के साथ दोबारा काम करना और सुलह होना मेरे लिए मानों एक निकाह जैसा है।' उन्होंने आगे बताया- 'हमारे बीच कई चीजों के लेकर कुछ मतभेद थे, लेकिन जब एक बार हम दोनों दिवाली के मौके पर साथ बैठे तो सारे मतभेद खत्म हो गए।' इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन ने दो साल बाद परदे पर कमबैक करने को लेकर भी ढेरों बातें की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल तक कोई अच्छा प्रोजेक्ट न मिलने पर अभिषेक बच्चन ने कहा है- 'मनमर्जियां के डायरेक्टर अनुराग कश्यप और फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लों ने जब मुझे इस फिल्म में लेने का फैसला किया था तो मैं घर गया और ऐश्वर्या से कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी फिल्म करने के लिए उत्साहित हूं।' बताया जाता है कि इसके बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक को इस फिल्म के लिए काफी प्रेरित किया।
विज्ञापन
गौरतलब कि 'मनमर्जियां' को लेकर जहां अभिषेक बच्चन अच्छे रिस्पॉन्स की उम्मीद लगाए हुए हैं वहीं वह फिल्म को लेकर काफी एक्साइटडेट भी हैं। बात करें अभिषेक बच्चन को लेकर अनुराग कश्यप की तो हाल ही में अनुराग ने भी कहा है बहुत से लोगों को लगता था कि हमारे बीच कुछ चीजों को लेकर मतभेद थे। लेकिन ऐसा नहीं वह मतभेद सालों पहले खत्म हो गए हैं। साथ ही अनुराग कश्यप ने यह भी बताया कि फिल्म 'मनमर्जियां' में उन्होंने अभिषेक बच्चन को कास्ट करने का बहुत पहले की फैसला कर लिया था।