अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालों अभिनेताओं में से एक हैं। वह फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। इस बार वह अपने नए मेकओवर की वजह से चर्चा में हैं।
कोरोना से जंग जीतने के बाद अभिषेक बच्चन ने बदला अपना लुक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन ने अपने मेकओवर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ही दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरों का कोलाज साझा किया है। उनका यह कोलाज ब्लैक एंड व्हाइट है। तस्वीर में अभिषेक बच्चन का पुराना और नया लुक दिखाई दे रहे हैं। जिसमें उनके बाल और दाढ़ी एकदम बदले हुई दिखाई दे रहे हैं।
Before and after! Time to get back to work. Thank you @aalimhakim
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिषेक बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'पहले और बाद में... काम पर वापसी'। उनके पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि अभिषेक बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं उनके नए मेकओवर की तस्वीर को फैंस सहित कई फिल्मी सितारे भी खूब पसंद कर रहे हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन ने अभिषेक बच्चन के नए लुक की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ऋतिक रोशन ने अभिषेक बच्चन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या बात है।' उनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने अभिषेक की तस्वीर को पसंद किया और कमेंट में उनकी तारीफ भी की है। आपको बता दें कि जुलाई में अभिषेक बच्चन सहित अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

कोरोना वायरस से खुद के संक्रमित होने की जानकारी अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए दी थी। बच्चन परिवार के सभी (जया बच्चन को छोड़कर) सदस्यों का इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चला था। अभिषेक बच्चन को अस्पताल से सबसे देर में छुट्टी मिली थी। हालांकि अब पूरा बच्चन परिवार कोरोना से मुक्त है।
पढ़ें: 'रिया चक्रवर्ती बेवफा है' लिखकर सोशल मीडिया यूजर ने निकाला गुस्सा, वायरल हो रही है 20 रुपये के नोट की तस्वीर