{"_id":"5f4e26268ebc3e5333600654","slug":"sushant-singh-rajput-case-shruti-modi-lawyer-reveals-on-actor-sister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput: श्रुति मोदी के वकील का चौंकाने वाला खुलासा, 'सुशांत सिंह राजपूत की प्रॉपर्टी पर थी बहनों की नजर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput: श्रुति मोदी के वकील का चौंकाने वाला खुलासा, 'सुशांत सिंह राजपूत की प्रॉपर्टी पर थी बहनों की नजर'
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति मोदी, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : पीटीआई, facebook/sushantsinghrajput
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत का मामला दिनों दिन उलझता दिखाई दे रहा है। सीबीआई करीब एक हफ्ते से पूछताछ कर रही है। अभी तक रिया चक्रवर्ती, श्रुति मोदी, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और दीपेश को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। इस बीच अब श्रुति मोदी के वकील ने सुशांत के परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
2 of 5
प्रियंका सिंह
- फोटो : Twitter- @withoutthemind
श्रुति मोदी, सुशांत की पूर्व मैनेजर थीं। श्रुति के वकील आशोक साराओगी ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने सुशांत की बहनों पर कई आरोप लगाए हैं। श्रुति मोदी के वकील ने कहा कि सुशांत की बहनें दिवंगत अभिनेता पर कंट्रोल करके रखती थीं जिससे उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा किया जा सके।
3 of 5
सुशांत अपनी बहनों के साथ
- फोटो : TWITTER- @ItsSSR
वकील ने आगे कहा कि '25 और 26 नवंबर सुशांत के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन था। सुशांत की बहनें उन्हें चंडीगढ़ लेकर जाना चाहती थीं। उन्होंने उनके सारे स्टाफ को भी निकाल दिया था। श्रुति मोदी से पहले जो सुशांत का मैनेजर था उसे भी सुशांत की बहन प्रियंका ने निकाल दिया था। सुशांत के पैसों से प्रियंका अपने लिए महंगे गहने खरीदती थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/sushantsinghrajput
वकील ने अपने बयान में कहा कि 'प्रियंका जब साथ रहती थीं वो सुशांत को रिया से मिलने नहीं देती थीं। सुशांत सिंह राजपूत के एक स्टाफ ने उनकी तीन बहनों को बात करते हुए सुना था कि सुशांत को उनके साथ आने तो दो फिर पूरी प्रॉपर्टी उनकी हो जाएगी। जब सुशांत को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी बहनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने उनकी बिजनेस क्लास की टिकट भी कैंसिल करा दी थी।'
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI, instagram/rhea_chakraborty
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को अपन बयान में कहा है कि प्रियंका और रिया के बीच झगड़ा हुआ था। उस वक्त सुशांत ने रिया का साथ दिया था। इससे उनकी बहन नाराज हो गई थीं। वहीं रिया चक्रवर्ती ने अपने एक इंटरव्यू में ये कहा था कि सुशांत की बहनों के साथ उनकी नहीं बनती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।