बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों की बयानबाजी लगातार देखने को मिल रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें अलग-अलग तरह से ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अब एक सोशल मीडिया यूजर ने रिया चक्रवर्ती को ट्विटर पर बेवफा बताया है। जिसका ट्वीट वायरल हो रहा है।
'रिया चक्रवर्ती बेवफा है' लिखकर सोशल मीडिया यूजर ने निकाला गुस्सा, वायरल हो रही है 20 रुपये के नोट की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ट्विटर पर एक 20 रुपये का नोट वायरल हो रहा है। जिसके ऊपर लिखा है 'रिया चक्रवर्ती बेवफा है'। बता दें कि कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर ऐसे ही 10 रुपये का एक नोट तेजी से वायरल हुआ था जिस पर लिखा था 'सोनम गुप्ता बेवफा है'। ठीक उसी तरह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को ट्रोल करने के लिए एक शख्स ने #rheachakrabortybewafahai के साथ 20 का नोट ट्विटर पर साझा किया है।
#RheaChakrabortyBewafaHai@arnab5222 @RealArnab7 @arnabofficial7 @Swamy39 @ishkarnBHANDARI @republic #JusticeForSushant pic.twitter.com/Urb7Gjjgtv
20 रुपये की इस नोट पर 'रिया चक्रवर्ती बेवफा है' लिखा है। शख्स का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी हैं। इस वजह से उन्हें हर रोज सोशल मीडिया पर आलोचकों और ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।
रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं के साथ पटना में मामला दर्ज किया गया है। इस सिलसिले में आज (मंगलवार) सीबीआई रिया चक्रवर्ती के माता-पिता सहित आठ लोगों से पूछताछ कर रही हैं। इससे पहले रिया से पिछले चार दिनों में 35 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहा है।
वहीं सीबीआई लगातार सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और केशव से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को भी इन सभी से पूछताछ जारी है। इसके अलावा सैमुअल मिरांडा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर में मिला था। इसके बाद से इस मामले के कई पहलू निकलकर सामने आ चुके हैं।
पढ़ें: राज कपूर के साथ पहली ही फिल्म में साधना की हो गई थी अनबन, अपने हेयर स्टाइल के लिए मशहूर थीं दिग्गज अभिनेत्री