{"_id":"58afb15e4f1c1b0853b26552","slug":"abhishek-bachchan-stops-aishwarya-from-joining-social-media-twitter-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया से रहेंगी दूर, पति अभिषेक ने लगाया बैन, वजह चौंका देगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया से रहेंगी दूर, पति अभिषेक ने लगाया बैन, वजह चौंका देगी
Fri, 24 Feb 2017 10:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल जहां फिल्म इंडस्ट्री का हर छोटा-बड़ा कलाकार सोशल मीडिया पर एक्टिव है वहीं अभिषेक बच्चन ने अपनी बीवी ऐश्वर्या राय बच्चन को सोशल मीडिया पर आने से मना कर दिया है और उन्हें हिदायत दी है।
2 of 5
अभिषेक का ये फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है क्योंकि ऐश्वर्या बेशक सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव नहीं हैं लेकिन जब भी उनके किसी इवेंट या फिल्म की बात आती है तो वो सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव हो जाती हैं। लेकिन इस बार जब ऐश ने ट्विटर और फेसबुक से जुड़ने का फैसला किया तो अभिषेक ने उन्हें रोक दिया।
3 of 5
एक वेबसाइट के मुताबिक, ऐश्वर्या अपनी फिल्मों के प्रमोशन और फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर आना चाहती हैं लेकिन अभिषेक ने ऐश से कहा कि वो सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म से जुड़ने से पहले दो बार सोच लें। ऐसा अभिषेक ने इसलिए कहा क्योंकि कई बार लोग सोशल मीडिया पर एक्टरों का मजाक उड़ाते हैं, भद्दे कमेंट करते हैं। खुद अभिषेक भी इसका कई बार शिकार हो चुके हैं। ऐसे में वो नहीं चाहते कि उनकी बीवी को भी इससे जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं ऐश्वर्या ने फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में कुछ वक्त पहले कहा था कि वो ट्विटर पर अपने पति और ससुर अमिताभ बच्चन की वजह से नहीं आईं क्योंकि उन्हें डर था कि तीनों एक इंडस्ट्री में हैं और इसे लेकर लोग उन्हें टारगेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हालांकि ऐश्वर्या सोशल मीडिया को काफी मजेदार प्लेटफॉर्म मानती हैं। लेकिन अब देखना ये होगा कि ऐश सोशल मीडिया से जुड़ती हैं या नहीं। फिल्म की बात करें तो हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आईं थीं। फिलहाल एक-दो फिल्मों की बात चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।