अभिनेता अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'गुरु' मानी जाती है। साल 2007 में आई इस फिल्म ने अभिषेक को अभिनय और इंडस्ट्री में एक नया मुकाम दिलाया। धीरूभाई अंबानी की ज़िंदगी पर आधारित इस फिल्म को रिलीज करने से पहले निर्देशक मणिरत्नम को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा था। अब अभिषेक बच्चन द बिग बुल नाम की फिल्म कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म अभिषेक के गिरते करियर ग्राफ को ऊपर उठाने में मदद करेगी। इस फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है।
शेयर बाजार के चर्चित स्टॉक ब्रोकर की बायोपिक का पोस्टर रिलीज, अभिषेक को मिला अजय देवगन का साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पोस्टर रिलीज से पहले अभिषेक ने बीते रोज मुहूर्त शॉट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो डालते हुए जूनियर बच्चन ने लिखा था, "और हम चले, एक नया सफर, एक नई शुरुआत। आपकी शुभकामनाओं की आवश्यकता है।" सूत्रों की मानें तो यह फिल्म साल 1990 से साल 2000 के बीच घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी, जिनके कारण भारत की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया था। फिल्म की कहानी चर्चित स्टॉक-ब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित बताई जा रही है। हर्षद मेहता को साल 1992 में आर्थिक अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था।
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on