{"_id":"5b2c6a214f1c1bda6e8b950b","slug":"abhishek-bachchan-upcoming-film-manmarziyan-may-clash-with-paltan-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बच्चन को 'मनमर्जियां' करना पड़ रहा है भारी, मुसीबत बनकर सामने आई 'पलटन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक बच्चन को 'मनमर्जियां' करना पड़ रहा है भारी, मुसीबत बनकर सामने आई 'पलटन'
Fri, 22 Jun 2018 07:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिषेक बच्चन अपने करिअर को संवारने के लिए जी जान से जुटे हैं लेकिन 2016 में 'हाउसफुल-3' के बाद इस साल आने वाली फिल्म 'मनमर्जियां' उनके लिए मुश्किल का सबब बन गई है। वह अपने पहले डायरेक्टर जे.पी. दत्ता की फिल्म 'पटलन' में नजर आने वाले थे, जो सात सितंबर को रिलीज होगी। ऐन वक्त पर अभिषेक ने फिल्म से इंकार कर दिया था।
2 of 5
अब समस्या यह कि 'मनमर्जिया' के मेकर्स ने भी फिल्म सात सितंबर को रिलीज करने का फैसला किया है। अभिषेक के निर्माताओं को मना रहे हैं कि फिल्म की रिलीज डेट बदल दें, मगर फिलहाल यह संभव नहीं दिख रहा।
3 of 5
साल 2000 में दत्ता ने अभिषेक को लेकर उनकी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' बनाई थी। अभिषेक सोच में पड़े हैं कि मीडिया में इस सवाल का जवाब कैसे देंगे कि वह उन्हें मौका देने वाले मेकर की फिल्म से टकरा रहे हैं, वह भी तब जब उन्हें जे.पी. दत्ता 'पटलन' में भी लेने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
असल में अभिषेक ने निर्माताओं से कहा कि वह 'मनमर्जिया' की रिलीज एक हफ्ते आगे बढ़ा दें परंतु मुश्किल यह है कि ऐसा होने पर 14 सितंबर को उन्हें अजय देवगन के प्रोडक्शन की फिल्म 'ऐलान' से टकराना पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म में काजोल नजर आएंगी। अभिषेक और अजय बचपन के दोस्त हैं। अभिषेक इस दोस्ती में भी कोई टकराव नहीं चाहते। कुल मिलाकर वह असमंजस हैं कि आखिर मनमर्जियां के निर्माता आनंद एल.राय और निर्देशक अनुराग कश्यप को कैसे रिलीज डेट बदलने के लिए तैयार करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।