{"_id":"5ba8a6a4867a557ed33fcca6","slug":"abhishek-bachchan-wants-to-work-with-sanjay-leela-bhansali-film-sahir-ludhiyanavi-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक के डूबते करियर को भंसाली का सहारा, साहिर की बायोपिक में काम करने को बेताब हैं जूनियर बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक के डूबते करियर को भंसाली का सहारा, साहिर की बायोपिक में काम करने को बेताब हैं जूनियर बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म पद्मावत की सफलता के बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म मशहूर कवि और लेखक साहिर लुधियानवी के जीवन पर बनने वाली है। इस सिलसिले में 2 साल पहले ही भंसाली ने मनमर्जियां एक्टर अभिषेक बच्चन से बात की थी लेकिन बाद में इसकी कोई खबर सामने नहीं आई।
2 of 5
abhishek bACHCHAN
NBT से हुई बातचीत में अभिषेक बच्चन ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की है। जूनियर बच्चन ने इस बारें में बात करते हुए कहा- संजय लीला भंसाली ने साहिर लुधियानवी की फिल्म को लेकर मुझसे बात जरूर की थी, लेकिन बाद में जाने क्या हुआ उन्होंने मुझसे कोई बात नहीं की।
3 of 5
Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन ने बताया- शायद वह अपने दूसरे प्रॉजेक्ट में बिजी हो गए थे। अब मैं जरूर बात करूंगा और पूछूंगा संजय जी से कि क्या हुआ साहिर वाली कहानी का। मुझे वह कहानी बहुत पसंद आई थी और मुझे उस फिल्म में जरूर काम करना है।' बात करें अभिषेक बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म 'मनमर्जियां' की तो ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम
गीतकार साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प मानी जाती है। कहा जाता है अमृता, साहिर की अधजली सिगरेट बचा कर रखती थीं और बाद में उन्हें खुद पीती थीं। बाद में अमृता की शादी बिजनेसमैन प्रीतम सिंह से हो जाती है लेकिन वो इश्क साहिर से करती हैं और इमरोज के साथ बाकी जिंदगी बिताती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Aishwarya Abhishek
इस अधूरी प्रेम कहानी को परदे पर लाने का काम कर रहे हैं संजय लीला भंसाली। फिल्म में अभिषेक बच्चन साहिर लुधियानवी की भूमिका में नजर आ सकते हैं। अमृता के किरदार के लिए अभी फिलहाल किसी अभिनेत्री को कास्ट नहीं किया गया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट को कास्ट किया जा सकता है। बात करें अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या की तो उन्होंने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म को ना कहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।