{"_id":"5ba86cd5867a557f565e539e","slug":"radhika-apte-reveals-her-leaked-video-said-somebody-once-sent-video-my-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लीक वीडियो पर राधिका आप्टे का बड़ा खुलासा, मां तक पहुंच गए थे उनके अश्लील क्लिप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लीक वीडियो पर राधिका आप्टे का बड़ा खुलासा, मां तक पहुंच गए थे उनके अश्लील क्लिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे फिल्मों में अपने अभिनय के अलावा बोल्ड बायनों और सीन की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने 'बदलापुर', 'पार्च्ड' और 'लस्ट स्टोरिज' जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों का दिल जीता है। बता दें कि राधिका आप्टे के कुछ न्यूड वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुके हैं। इन वीडियो को लेकर अब राधिका आप्टे ने बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
हाल ही में राधिका आप्टे जानी-मानी फैशन डिजाइनर अनिता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो 'फीट अप विद द स्टार्स' में पहुंची। अनिता श्रॉफ अपनी बेहतरीन ड्रेस के अलावा डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट के चर्चित चैट शो 'फीट अप विद द स्टार्स' को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके इस चैट शो में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे अपने बारे में ढेर सारी बातें बताते हैं। इसी चैट शो में राधिका आप्टे ने अपने न्यूड वीडियो को लेकर कई खुलासे किए।
3 of 5
'फीट अप विद द स्टार्स' में अनिता श्रॉफ अदजानिया के सवाल-जवाब के बीच राधिका आप्टे ने बताया- 'मेरे जब कुछ न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो किसी ने उनमें से एक वीडियो मेरी मां को भी भेजा, यह बात मेरी मां ने खुद मुझे बताई।' इतना ही नहीं राधिका आप्टे ने खुलासा किया- 'मेरे ड्राइवर के पास भी मेरे न्यूड वीडियो पहुंच गए थे। उस समय मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राधिका आप्टे ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि आज के समय में कुछ भी छिपाया नहीं सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के वीडियो से उन्हें और उनके परिवारवालों को कभी कोई फर्क नहीं पड़ा। गौरतलब है कि राधिका आप्टे का निर्देशक अनुराग कश्यप की एक फिल्म और पार्च्ड का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद वह काफी समय तक चर्चा में रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं बात करें राधिका आप्टे की फिल्मों की तो हाल ही में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्म और वेब सीरीज दी हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेट गेम' में रॉ ऑफिसर की भूमिका निभाई थी तो हॉरर फिल्म 'घुल' में भी उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। इसके अलावा वह जल्द ही अभिनेता और गायक अनुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'अंधाधुन' में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।