{"_id":"5ba8a688867a557f6a2a3f8b","slug":"bigbiss-12-urvashi-tells-about-her-studies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: उर्वशी ने घरवालों के सामने किया बड़ा खुलासा, क्यों पढ़ाई में नंबर आए कम?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: उर्वशी ने घरवालों के सामने किया बड़ा खुलासा, क्यों पढ़ाई में नंबर आए कम?
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
deepak thakur and urvashi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीजन 12 में इस बार लगता है जोड़ियां सेलेब्रिटी पर भारी होने वाली हैं। उनके बात और एंटरटेन करने का तरीका लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस कड़ी में जो जोड़ी सबसे आगे है, वह है दीपक और उर्वशी की जोड़ी। आपको बता दें कि हाल ही में उर्वशी ने घरवालों के यह बताया है कि उन्होंने बहुत पढ़ाई की लेकिन उनके नंबर फिर भी कम आए।
urvashi
उर्वशी कहती हैं कि हर साल जब भी वह अपनी रिजल्ट देखती थीं, उनका दिल टूट जाता था। वह अनूप जलोटा से बात करते हुए कहती हैं कि मेरे ग्रेज्यूएशन में सिर्फ 54 पर्सेंट आए, जिसका मुझे बेहद दुख है। वह आगे कहती हैं कि उन्होंने यह सारी बातें उन्होंने ऑडीशन के टाइम नहीं बताई थीं। उर्वशी कहती हैं कि मैं और मेरे भाई दोनों ने 10वीं की परीक्षा एक साथ दी थी।
उर्वशी
हम तीन किलोमीटर पढ़ने के लिए जाते थे। पापा के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह हमें पटना में पढ़ा सकें, जिसकी वजह से हमें हमारी सारी पढ़ाई सरकारी स्कूल से करनी पड़ी। उर्वशी कहती हैं कि हम जब अपनी दादी के घर जाते हैं तो हमसे सभी पूछते हैं कि तुम कौन सी कक्षा में हो। जब हम उनको यह बताते हैं कि हमने अपनी सारी पढ़ाई कर ली है, वह सभी चौंक जाते हैं। दादी कहती हैं किसी से कि मेरा ग्रेज्यूएशन 2014 में हो गया है तो सभी गंभीर होकर उनको देखने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्वशी
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में अपने पहले ही दिन दीपक ठाकुर और उर्वशी की जोड़ी ने यह साबित कर दिया था कि वह अन्य जोड़ी से जरा भी कमजोर नहीं है। बीबी प्रेस कॉन्प्रेंस टास्क में जिस तरह से दीपक ने नेहा के आरोपों के जवाब दिए उससे यह बात साबित भी हो जाती है कि उनकी जोड़ी किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
उर्वशी
हालांकि उर्वशी पर लोगों का इतना ध्यान नहीं है लेकिन बिग बॉस के फैन्स को इस बात का बेसब्री से इंतजार रहता है कि दीपक का अगला कदम क्या होगा। अगर दीपक को इस सीजन का मुंहफट कंटेस्टेंट कहे तो कोई बुराई नहीं होगी। दीपक के अंदर दूसरों की बात को समझने और अपनी बात को समझाने का हुनर बखूबी है। घर में बोला गया उनका एक-एक शब्द बहुत ही काबिले तारीफ होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी बातें लोगों को उनका दीवाना बना रही हैं।