{"_id":"5ba89c85867a557fe11222ad","slug":"kangna-ranaut-new-look-out-in-manikarnika-film-of-romantic-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' में कंगना का नया लुक आया सामने, रोमांटिक गाने की कर रहीं शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मणिकर्णिका' में कंगना का नया लुक आया सामने, रोमांटिक गाने की कर रहीं शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'मणिकर्णिका' में कंगना रनौत का नया लुक सामने आया है। कंगना इस फिल्म के लिए स्पेशल गाने की शूट कर रही हैं। कोरियोग्राफर सरोज खान हैं। इस गाने में नीले रंग की साड़ी और गले में मोतियों की हार पहनी कंगना बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है सच में झांसी की रानी वापस आ गई हैं।
2 of 5
manikarnika
कंगना रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रही हैं। इस गाने में गंधार के राजा व कंगना के पति के किरदार निभा रहे जिशू सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म की कोरियोग्राफर सरोज खान इस गाने को बेस्ट बनाने के लिए इन दिनों जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। इसे पहले सरोज और कंगना फिल्म 'तनु वेडस मनु' में एक साथ काम कर चुकी हैं।
3 of 5
manikarnika
आपको बता दें इस फिल्म को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। फिल्म के शूटिंग के दैरान डायरेक्टर कृष और कंगना के बीच विवाद हुआ जिसके बाद कृष ने फिल्म को बीच रास्ते में छोड़ दिया था। अब इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हुई है, जिसके निर्माता कमल जैन हैं। फिल्म के सारे कलाकार इसे बेहतर बनाने में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
manikarnika
गौरतलब है कि कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' पर पिछले कुछ समय से घमासान जारी है। फिल्म में सेकेंड लीड निभाने वाले सोनू सूद ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। उनके फिल्म छोड़ने की खबर से बॉलीवुड में खलबली मच गई। सोनू का कहना था कि उन्होंने कंगना की मनमानियों की वजह से ये फिल्म छोड़ी। इसके बाद कंगना का बयान भी आया।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
दरअसल 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का बहुत थोड़ा सा काम बाकी है, लेकिन फिल्म के निर्देशक कृष अपनी एक दूसरी फिल्म में बिजी हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म की बागडोर कंगना के हाथ है। इन सभी विवादों के बीच कंगना अपनी इस फिल्म को सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। कंगना फिल्म मणिकर्णिका के लिए पूरे जोश से काम कर रही हैं। वे फिल्म की बाकी बची शूटिंग में बिजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।