{"_id":"5ba8999d867a557ec232d92f","slug":"shah-rukh-khan-had-told-kajol-that-she-should-learn-to-act-on-shoot-of-baazigar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल पहले जब शाहरुख ने दी थी काजोल को एक्टिंग की क्लास, 'बाजीगर' की सलाह सुन ऐसे किया था रिएक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल पहले जब शाहरुख ने दी थी काजोल को एक्टिंग की क्लास, 'बाजीगर' की सलाह सुन ऐसे किया था रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोमांस किंग शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की फिल्म 'बाजीगर' किसे याद नहीं। यह वही फिल्म थी जिसके बाद शाहरुख को बॉलीवुड में नया नाम 'बाजीगर' मिला था। इस फिल्म का डायलॉग 'हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं...' आज भी उतना ही लोकप्रिय है। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रेस काजोल ने इस फिल्म की शूटिंग को दौरान की कुछ यादें ताजा की हैं।
2 of 5
kajol
काजोल ने बताया कि शाहरुख ने उन्हें कई बार एक्टिंग की क्लास दी है। 'बाजीगर' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा याद करते हुए काजोल ने बताया कि शूटिंग के समय शाहरुख ने उन्हें एक्टिंग सीखने की सलाह तक दे डाली थी। काजोल ने ये बात अपनी अपकमिंग फिल्म हेलीकॉप्टर ईला के प्रमोशन के दौरान कही।
3 of 5
baazigar
काजोल ने बताया, 'मुझे याद है बाजीगर फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने जब मुझसे कहा कि मुझे एक्टिंग सीखनी चाहिए और मैंने सोचा कि मैं इतना अच्छा काम कर रही हूं। शाहरुख ने कहा कि मुझे और मेहनत करनी चाहिए। उस वक्त मुझे लगा कि शाहरुख कभी-कभी बकवास करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
baazigar
बता दें, शाहरुख-काजोल की आइकॉनिक जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। यह बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी है। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्म 'बाजीगर' को रिलीज हुए 25 साल हो चुके हैं। अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म 12 नवंबर, 1993 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में थे। इस फिल्म के बाद शाहरुख रातों-रात चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
kajol
बता दें काजोल एक बार फिर फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। काजोल इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म दिलवाले में शाहरुख के साथ नजर आई थीं। ‘हेलीकॉप्टर ईला’में काजोल सिंगल मदर का रोल अदा कर रही हैं वहीं उनके बेटे की भूमिका में रिद्धी सेन नजर आएंगे। फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।