{"_id":"5ba89865867a557ea77acf6f","slug":"divya-dutta-birthday-special-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं ये एक्ट्रेस, 100 फिल्मों के बाद मिला नेशनल अवॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं ये एक्ट्रेस, 100 फिल्मों के बाद मिला नेशनल अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिव्या दत्ता बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। 41वां जन्मदिन मना रहीं दिव्या दत्ता अपनी एक्टिंग के दम पर सपोर्टिंग किरदारों में भी जान भर देती हैं। पंजाब के लुधियाना शहर में दिव्या का जन्म एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। दिव्या जब 7 साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था।
2 of 5
Divya Dutta
दिव्या दत्ता की मां डॉ. नलिनी दत्ता एक सरकारी अधिकारी थीं। सिंगल मदर रहकर नलिनी दत्ता ने ही दिव्या और उनके भाई की परवरिश की। शायद यही वजह थी कि दिव्या अपने मां के काफी करीब थीं। उन्होंने मां के ऊपर एक किताब भी लिखी 'मी एंड मां'।
3 of 5
अभिनेत्री दिव्या दत्ता
- फोटो : amarujala
किताब के प्रमोशन के दौरान दिव्या दत्ता ने बताया था कि '2016 में एक सर्जरी के बाद पैदा हुई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उनकी मां का निधन हो गया था। मां के अचानक निधन से दिव्या डिप्रेशन में चली गई थीं क्योंकि वो अपनी मां के बेहद करीब थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Divya Dutta
- फोटो : अमर उजाला
दिव्या ने इंटरव्यू में कहा था कि 'मां के बिना मेरी जिंदगी कुछ नहीं, जब से होश संभाला मां हरदम साथ रहीं। मां के जाने के बाद उनको अपने अंदर से निकाल नहीं पाई हूं, न ही निकालना चाहती हूं। मां के जाने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई। जिसके बाद मैंने इलाज करवाया।'
विज्ञापन
5 of 5
divya dutta national award
100 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुकीं दिव्या दत्ता को 2017 की फिल्म 'इरादा' में उनकी भूमिका के लिए पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड के लिए चुना गया। अवॉर्ड मिलने के बाद जहां दिव्या दत्ता खुश थीं तो वहीं उन्होंने सवाल भी खड़े किए कि क्या नेशनल अवॉर्ड के लिए इतना लंबा इंतजार सही था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।