सब्सक्राइब करें

अभिषेक की नई फिल्म से भट्ट कैंप के हीरो तुषार बने डायरेक्टर, फिल्म पोस्टरों पर नहीं दिखा लेखक का नाम

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 22 Feb 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan, Yami Gautam, Nimrat Kaur to star in upcoming social comedy Dasvi
फिल्म-दसवीं - फोटो : फिल्म पोस्टर

हिंदी सिनेमा की पिछले दो दशक की चंद बेहतरीन फिल्में मसलन ‘सिटी लाइट्स’, ‘रॉकी हैंडसम’, ‘पिंक’ व ‘शेफ’ की कहानियां, ‘एयरलिफ्ट’ और ‘मदारी’ जैसी फिल्मों की पटकथाएं और ‘कहानी’, ‘तीन’ व ‘डैडी’ जैसी चर्चित फिल्मों के संवाद भी लिखने वाले लेखक रितेश शाह की नई फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग सोमवार से शुरू हो गई। सेंसर बोर्ड के नए नियमों को ध्यान में रखते हुए फिल्म के तीन पोस्टर सोमवार को हिंदी में जारी किए गए। लेकिन, हैरानी की बात ये है कि फिल्म के एक भी पोस्टर पर फिल्म के लेखक का नाम नहीं है।

Abhishek Bachchan, Yami Gautam, Nimrat Kaur to star in upcoming social comedy Dasvi
दिनेश विजन - फोटो : सोशल मीडिया

जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर निर्माता दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने ये नई फिल्म शुरू की है। दोनों का साथ फिल्म ‘लुकाछिपी’ से शुरू हुआ और अब तब से दोनों कंपनियां मिलकर अब तक ‘स्त्री’, ‘मेड इन चाइना’, ‘बाला’, ‘लव आजकल’ और ‘अंग्रेजी मीडियम’ जैसी फिल्में बना चुकी हैं। दोनों कंपनियों की फिल्म ‘रूही’ अगले महीने रिलीज होने वाली है। सोमवार को जिस फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग शुरू हुई वह दोनों कंपनियों के बीच हुई 10 फिल्मों की डील का ही हिस्सा है।

Abhishek Bachchan, Yami Gautam, Nimrat Kaur to star in upcoming social comedy Dasvi
अभिषेक बच्चन - फोटो : फिल्म पोस्टर

फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग शुरू होने पर इस फिल्म के तीन अलग अलग किरदारों के पोस्टर सोमवार को जारी हुए। अभिषेक बच्चन इस फिल्म में एक बार थोड़ा रफ एंड टफ लुक्स के साथ लौट रहे हैं। अभिषेक के इन लुक्स को ही हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम गंगाराम चौधरी होगा। अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बिग बुल’ लिखने वाले रितेश शाह ने ही फिल्म ‘दसवीं’ भी लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan, Yami Gautam, Nimrat Kaur to star in upcoming social comedy Dasvi
यामी गौतम - फोटो : फिल्म पोस्टर

अभिषेक बच्चन के अलावा फिल्म में यामी गौतम और निम्रत कौर के लुक्स भी सोमवार को जारी किए गए। इन पोस्टरों के मुताबिक फिल्म में यामी गौतम एक आईपीएस अफसर के किरदार में दिखेंगी। निम्रत कौर के लुक्स ने भी दर्शकों में काफी उत्सुकता जगाई है। इसी महीने की 5 तारीख को 45 साल के हुए अभिषेक बच्चन को पिछले साल रिलीज हुई अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ में काफी तारीफ मिली है। हालांकि, उनकी पहली वेब सीरीज ‘ब्रीद 2’ उतना कमाल नहीं दिखा पाई।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

विज्ञापन
Abhishek Bachchan, Yami Gautam, Nimrat Kaur to star in upcoming social comedy Dasvi
निम्रत कौर - फोटो : फिल्म पोस्टर

फिल्म ‘दसवीं’ का निर्देशन तुषार जलोटा करने जा रहे हैं। तुषार लंबे समय तक भट्ट ब्रदर्स की कंपनी विशेष फिल्म्स में काम कर चुके हैं। वहां वह अनुराग बसु की फिल्म ‘मर्डर’ आदि फिल्मों में सहायक निर्देशक रहे। भट्ट कैंप ने उन्हें फिल्म ‘शोबिज़’ में बतौर हीरो भी लॉन्च किया था। उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली के सहायक के तौर पर उनकी पिछली तीन फिल्मों में काम किया है। बतौर निर्देशक तुषार की ये पहली फिल्म होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed