नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो का शिकंजा कसता जा रहा है। बॉलीवुड के कई बड़े नाम एनसीबी के निशाने पर हैं। बुधवार को टेलीविजन सितारे अबीगैल पांडे और सनम जौहर के घर पर छापेमारी की गई थी। उनके घर से मारियुवाना मिला था।
टीवी के इन दो कलाकारों के घर से मिला मारियुवाना, एनसीबी ने फिर से पूछताछ के लिए बुलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबीगैल और सनम का नाम एक ड्रग पेडलर के बयान में आया था। जिसे एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक अबीगैल और सनम ने मारियुवाना का सेवन भी किया था। उनके खिलाफ उपभोग का मामला दर्ज हो सकता है। गुरुवार को दोनों को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
अबीगैल और सनम के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। एनसीबी दोनों से इस बारे में पूछताछ करेगी। दोनों ने अपनी सफाई में अभी तक कुछ नहीं कहा है। वो एनसीबी के सवालों के जवाब दे रहे हैं। माना जा रहा है पूछताछ में टीवी इंडस्ट्री के कई दूसरे नामों का भी खुलासा हो सकता है।
धर्मा प्रोडक्शंस तक पहुंचीं एनसीबी की जांच
Narcotics Control Bureau (NCB) summons Kshitij Raviprasad of Dharma Productions, asking him to appear before them tomorrow, in a drug case related to #SushantSinghRajput death matter. pic.twitter.com/q96Me4emRR
ड्रग केस की जांच धर्मा प्रोडक्शंस तक जा पहुंची है। एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शंस के क्षितिज रवि प्रसाद को समन भेजा है। उन्हें 25 सितंबर को ब्यूरो के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। बता दें कि धर्मा प्रोडक्शंस करण जौहर की कंपनी है।
रकुलप्रीत को मिला एनसीबी का समन
अभिनेत्री रकुलप्रीत को एनसीबी का समन मिल गया है। उन्होंने एनसीबी को शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होने की जानकारी दी है। ब्यूरो शुक्रवार को ही दीपिका पादुकोण से भी पूछताछ करेगी। पहले रकुल प्रीत की ओर से कहा गया था कि उन्हें समन नहीं मिला है।