{"_id":"5fc4fb9c348be73cf675b96d","slug":"abram-to-taimur-know-the-meaning-of-bollywood-star-kids-unique-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना के लाडले 'तैमूर' से लेकर अक्षय के बेटे 'आरव' तक, इन स्टार किड्स के नाम हैं बहुत यूनिक, जानिए मतलब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना के लाडले 'तैमूर' से लेकर अक्षय के बेटे 'आरव' तक, इन स्टार किड्स के नाम हैं बहुत यूनिक, जानिए मतलब
आज के दौर में बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही उनके बच्चे भी खूब लाइम लाइट में रहते हैं। आए दिन स्टार किड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। पैपराजी भी इन बच्चों की तस्वीर लेने से बिलकुल नहीं चूकते। स्टार भी अपने बच्चों के लाइफस्टाइल का खूब ख्याल रखते हैं। खासकर इन बच्चों का नाम रखते समय स्टार्स खूब सावधानी रखते हैं। आज हम आपको ऐसे ही आठ स्टार किड्स के नाम का मतलब बताने वाले हैं जिनका अर्थ शायद ही आप जानते हों।
2 of 9
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान
- फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan
सबसे ज्यादा जिस स्टार किड की चर्चा होती है उसका नाम है तैमूर अली खान। सैफ अली खान और करीना कपूर का ये बेटा हमेशा लाइम लाइट में रहता है। तैमूर के नाम पर पहले खूब विवाद हुआ था। दरअसल तैमूरलंग चौदहवी शताब्दी का एक शासक था जिसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। उसे काफी अत्याचारी राजा माना जाता था। हालांकि तैमूर का मतलब बहादुर, मजबूत, एक प्रसिद्ध राजा होता है।
3 of 9
शाहरुख खान और अबराम खान
- फोटो : फाइल
शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे अबराम की चर्चा भी कम नहीं होती। उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं। अबराम का नाम बाइबल से लिया गया है। अबराम में अब का मतलब पिता है। राम/रहम का मतलब है महान। इसका मतलब है महान पिता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Hrithik Roshan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन भी इस कड़ी में पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपने बच्चों को स्पेशल नाम ही दिए है। बता दें कि ऋतिक और सुजैन खान के दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। ऋदान नाम का अर्थ है बडे़ दिलवाला और ऋहान का मतलब है भगवान का चुना हुआ नेक बंदा।
विज्ञापन
5 of 9
रानी और आदिरा
- फोटो : फाइल
रानी मुखर्जी और यश चोपड़ा के एक प्यारी सी बेटी है। रानी अपनी बेटी को लाइम लाइट से दूर ही रखती हैं। इस बच्ची का नाम आदिरा है। इस नाम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये दोनों के नाम से मिलकर बना है। आदित्य का 'आदि' और रानी का 'रा' शब्द लेकर 'आदिरा' नाम बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।