फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाप-बेटे से ऑनस्क्रीन इश्क फरमा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

Mon, 30 Nov 2020 06:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 30 Nov 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Who Did Onscreen Romance With Real Life Father Son Duo Madhuri Jaya Prada Dimple Sridevi Hema Malini
बाप- बेटे के साथ ऑनस्क्रीन इश्क फरमा चुकीं ये अभिनेत्रियां - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड में हमने कई ऑनस्क्रीन जोड़ियां देखी हैं। कई जोड़ियां तो लोगों के दिल में घर कर गईं। बात करें बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तो बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो बेहद खूबसूरत हैं। कई अभिनेत्रियों ने अपने जमाने के अभिनेताओं के साथ जोड़ी बनाकर तो लोगों का दिल जीता ही। साथ ही उन अभिनेताओं के बेटों संग भी ऑनस्क्रीन जोड़ी बेहद खूबसूरत लगी है। इस पैकेज में हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने रियल लाइफ पिता- पुत्र के साथ ऑनस्क्रीन इश्क फरमाया है।

Bollywood Actress Who Did Onscreen Romance With Real Life Father Son Duo Madhuri Jaya Prada Dimple Sridevi Hema Malini
डिंपल कपाड़िया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डिंपल कपाड़िया
अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने विनोद खन्ना और उनके बेटे के साथ फिल्म में इश्क लड़ाया है। डिंपल ने विनोद खन्ना के साथ खून का कर्ज, बटवारा, लेकिन जैसी कई फिल्में की हैं। तो वहीं उन्होंने विनोद के बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म दिल चाहता है में रोमांस किया था। फिल्म से दोनों के किरदार को अब तक खूब याद किया जाता है।

Bollywood Actress Who Did Onscreen Romance With Real Life Father Son Duo Madhuri Jaya Prada Dimple Sridevi Hema Malini
हेमा मालिनी - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हेमा मालिनी ने राज कपूर साहब  के साथ फिल्म सपनों के सौदागर में रोमांस किया है। वहीं उन्होंने अभिनेता ऋषि कपूर के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Who Did Onscreen Romance With Real Life Father Son Duo Madhuri Jaya Prada Dimple Sridevi Hema Malini
जया प्रदा - फोटो : Instagram: @jayapradaofficial

जया प्रदा
गुजरे जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री जया प्रदा ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जया प्रदा ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ गंगा तेरे देश में, शहजादे, फरिश्ते जैसी फिल्मों में रोमांस किया है। तो वहीं उन्होंने धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ भी वीरता और जबरदस्त जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress Who Did Onscreen Romance With Real Life Father Son Duo Madhuri Jaya Prada Dimple Sridevi Hema Malini
श्रीदेवी - फोटो : फाइल फोटो

श्रीदेवी
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने भी इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। श्रीदेवी ने फिल्म नाकाबंदी में धर्मेंद्र के साथ काम किया तो वहीं धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ फिल्म राम अवतार में स्क्रीन शेयर की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed