फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों मे आने से पहले ही शादी कर चुकीं थीं मल्लिका शेरावत, पहली फिल्म में ही दिए थे 21 किसिंग सीन

Mon, 30 Nov 2020 06:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 30 Nov 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Did You Know Mallika Sherawat was married before entering into bollywood
मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड सितारों के फैंस अक्सर अपने पसंदीदा सितारों के बारे में कुछ न कुछ नया जानने की कोशिश करते रहते हैं और सेलेब्स भी अपने फैंस की इस इच्छा का पूरा ख्याल रखते हुए कुछ न कुछ खुद से जुड़ी बातें बताते ही रहते हैं। हालांकि कई बार कुछ ऐसी बातें भी होती हैं, जो सितारे खुलकर कहते नहीं लेकिन फैंस वो भी जान ही लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मल्लिका शेरावत के बारे में कुछ खास बातें।

Did You Know Mallika Sherawat was married before entering into bollywood
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम

मल्लिका शेरावत ने साल 2003 में फिल्म 'ख्वाहिश' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म में 21 किसिंग सीन्स से मल्लिका ने बोल्डनेस की शुरुआत कर दी थी। हालांकि मल्लिका को शोहरत फिल्म मर्डर से मिली। फिल्म के न सिर्फ गाने सुपरहिट हुए, बल्कि इमरान के साथ मल्लिका की जोड़ी को भी फैंस ने काफी पसंद किया।

Did You Know Mallika Sherawat was married before entering into bollywood
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे बता दें कि मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है और फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम रीमा से बदलकर मल्लिका कर लिया था। इसके साथ ही मल्लिका के बारे में ये भी कहा जाता है कि बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही मल्लिका ने शादी कर ली थी और बाद में डिवोर्स ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Did You Know Mallika Sherawat was married before entering into bollywood
मल्लिका शेरावत - फोटो : instagram: mallikasherawat

कहा जाता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका ने बतौर एयरहोस्टेस काम किया, जहां उनकी मुलाकात पायलट करण सिंह गिल से हुई। करण से दोस्ती की शुरुआत हुई और धीरे धीरे दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई। लेकिन करीब एक साल बाद ही मल्लिका और करण के रिश्ते में दरार आ गई, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि मल्लिका कभी भी खुद इस बात का जिक्र नहीं किया। उन्होंने इस तरह के सवालों का कभी कोई जवाब नहीं दिया और खुद को हमेशा सिंगल ही बताया।

विज्ञापन
Did You Know Mallika Sherawat was married before entering into bollywood
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि मल्लिका ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी दमखम दिखाया है। मल्लिका जैकी चैन के साथ भी फिल्म में काम कर चुकी हैं। बात मल्लिका के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेत्री किस किस की किस्मत, मर्डर, प्यार के साइड इफेक्ट्स, शादी से पहले, वेलकम, हिस्स, डबल धमाल और बिन बुलाए बराती सहित कई और फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

पढ़ें: 'टिंडे' को मिला बेस्ट शॉर्ट फिल्म का इंटरनेशनल अवार्ड, अश्विनी और प्रतीक गांधी चुने गए बेस्ट एक्टर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed