फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं सुनील शेट्टी की खूबसूरत पत्नी माना, पति के साथ मिलकर चलाती हैं करोड़ों का बिजनेस

Mon, 30 Nov 2020 06:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 30 Nov 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
know about Sunil Shetty wife Mana Shetty business and income
सुनील शेट्टी, माना शेट्टी - फोटो : file photo

बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों के अलावा अपनी धन-दौलत और शानों-शौकत के लिए जाने जाते हैं। कुछ कलाकारों की पत्नियां अपने पति से भी ज्यादा अमीर हैं। बॉलीवुड अभिनेताओं की अमीर पत्नियों की जब भी बात होती है तो उसमें दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी के नाम की जरूर चर्चा होती है। क्या आप जानते हैं सुनील शेट्टी की तरह उनकी पत्नी काफी जानी मानी बिजनेसमैन हैं। सुनील शेट्टी की पत्नी ने काफी निवेश किया हुआ है और कई सेक्टर में उनका व्यापार फैला हुआ है। आज हम आपको माना शेट्टी से जुड़ी खास बातें बताते हैं।

know about Sunil Shetty wife Mana Shetty business and income
सुनील शेट्टी, माना शेट्टी - फोटो : file photo

फिल्म इंडस्ट्री में माना शेट्टी की अपनी एक अलग ही पहचान और शोहरत है। वह किसी सुपरवुमन से कम नही हैं। माना शेट्टी भले ही फिल्मी पर्दे पर नजर न आई हों, लेकिन वह एक बेहतरीन बिजनेसवुमन हैं। एक साथ वह जितने बिजनेस संभाल रही हैं उनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। माना शेट्टी एक सफल बिजनेसवुमन हैं। साथ ही वह एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट की क्वीन भी हैं। 

know about Sunil Shetty wife Mana Shetty business and income
सुनील शेट्टी, माना शेट्टी - फोटो : file photo

माना शेट्टी ने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजक्ट शुरू किया। इस प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने मुंबई में कई सारे लक्जरी विला बनाए हैं। करीब 6500 स्कवेयर फीट में फैले हर विला में सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है। इसके अलावा माना शेट्टी एक लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं जिसमें सजावट से लेकर रोजमर्जा की हर लग्जरी चीज उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Sunil Shetty wife Mana Shetty business and income
सुनील शेट्टी, माना शेट्टी - फोटो : file photo

माना शेट्टी सामजिक कार्यों से भी जुड़ी रहती हैं। वह 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं।एनजीओ फंड जुटाने के लिए माना शेट्टी समय-समय पर 'आराइश' के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी सालाना करीब 100 करोड़ की कमाई करते हैं और इस कमाई में उनकी पत्नी अहम भूमिका निभाती हैं।

विज्ञापन
know about Sunil Shetty wife Mana Shetty business and income
सुनील शेट्टी, माना शेट्टी - फोटो : file photo

सुनील शेट्टी के पास एक से बढ़कर एक फ्लैट, गाड़ियां, कार, बाइक, रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा वह अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं, लेकिन उनकी कमाई पत्नी माना शेट्टी से कम है। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने माना से साल 1991 में शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। माना और सुनील शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक है। 

पढ़ें: संगीतकार वाजिद खान के निधन के बाद पत्नी का सनसनीखेज खुलासा, बोलीं- धर्म परिवर्तन को किया गया मजबूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed