फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुसाइड करने के तरीकों पर अबरार अल्वी से बात करते थे गुरु दत्त, आखिरी रात जमकर पी शराब और फिर...

Mon, 18 Nov 2019 10:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 18 Nov 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Abrar Alvi Death Anniversary Last night guru dutt and abrar drinks alot
गुरु दत्त और अबरार अल्वी - फोटो : Twitter

‘साहब बीवी और गुलाम’ के डायरेक्टर अबरार अल्वी की 18 नवंबर को पुण्यतिथि है। जब भी गुरु दत्त का नाम लिया जाएगा अबरार का नाम भी लेना जरुरी हो जाएगा। क्योंकि दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे थे। वो इसलिए क्योंकि अबरार न सिर्फ वो शख्स से जिनसे गुरु दत्त की खास दोस्ती थी बल्कि जिस रात गुरु दत्त ने सुसाइड किया उस रात वह अबरार से मिले भी थे।

Abrar Alvi Death Anniversary Last night guru dutt and abrar drinks alot
abrar, guru dutt - फोटो : social media

पहले जान लेते हैं अबरार अल्वी के बारे में। अबरार अल्वी गुरु दत्त के लिए फिल्में लिखते थे। उन्होंने फिल्में भी डायरेक्ट कीं। 'साहब बीवी और गुलाम' पहली फिल्म थी जो उन्होंने डायरेक्ट की। फिल्म के लेकिन फिल्म के साथ एक नया विवाद भी छिड़ गया। लोगों को लगा कि गुरु दत्त ने बिना अपना नाम बताये ये फिल्म डायरेक्ट की है।

Abrar Alvi Death Anniversary Last night guru dutt and abrar drinks alot
abrar, guru dutt - फोटो : social media

अब भला सोचिए अबरार की पहली फिल्म का क्रेडिट अगर गुरु दत्त को मिल रहा हो तो उन्हें कैसा महसूस हो रहा होगा। खैर ऐसी बातें क्यों की गई ये भी आपको बता देते हैं। ये फिल्म गुरु दत्त के मिजाज की थी। इसलिए लोगों को लगा कि इसे गुरु दत्त ने छुप-छुपा के बिना अपना नाम बताए डायरेक्ट किया है। दूसरी वजह थी कि फिल्म के कुछ हिस्सों और गानों को गुरु दत्त ने सचमुच डायरेक्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abrar Alvi Death Anniversary Last night guru dutt and abrar drinks alot
geeta dutt, guru dutt, waheeda rehman - फोटो : file photo
अबरार इस बात से दुखी रहते थे। अब आते हैं गुरु दत्त और अबरार की दोस्ती पर। दोनों अच्छे दोस्त थे। इतने गहरे कि जब गीता दत्त से गुरु दत्त की लड़ाई चल रही थी ये बात भी अबरार को मालूम थी और उन्होंने दोनों की सुलह कराने की खूब कोशिश की थी। उस समय गुरु दत्त अपनी फिल्म 'बहारें फिर भी आएंगी' को अंतिम रूप दे रहे थे।
विज्ञापन
Abrar Alvi Death Anniversary Last night guru dutt and abrar drinks alot
Guru Dutt
इस दौरान अबरार गुरु दत्त के घर पर ही फिल्म पर चर्चा करने के लिए आते थे। 9 अक्टूबर को जब अबरार अल्वी उनसे मिलने गए तो गुरु दत्त शराब पी रहे थे। इस बीच उनकी गीता दत्त से फ़ोन पर लड़ाई हो चुकी थी। वो अपनी बेटी से मिलना चाह रहे थे और गीता उसे उनके पास भेजने के लिए तैयार नहीं थीं। गुरु दत्त ने नशे की हालत में ही उन्हें अल्टीमेटम दिया था कि अगर बेटी को नहीं भेजा तो मेरा मरा हुआ शरीर देखोगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed