फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आर्यन खान की जगह पक्की? इस भूमिका में आ सकते हैं नजर

Thu, 25 May 2023 12:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 May 2023 12:50 PM IST
विज्ञापन
According to report SRK Son Aryan Khan Is Set For His Debut With Karan Johar Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
आर्यन खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता करण जौहर ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फर्स्ट लुक साझा कर दिया है। आलिया और रणवीर सिंह इस फिल्म में लीड रोल अदा करते दिखेंगे। दोनों का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा इस फिल्म को लेकर एक और चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। कितनी सच्चाई है इस बात में आइए जानते हैं...

According to report SRK Son Aryan Khan Is Set For His Debut With Karan Johar Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करने से पहले करण जौहर ने कल एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने निर्देशक की खाली कुर्सी की फोटो साझा करते हुए लिखा था, 'यह कुर्सी करीब सात वर्षों बाद भरने जा रही है। एक बड़े जश्न का इंतजार है। बने रहिए हमारे साथ। कल मिलते हैं।' कहा जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शन के हैशटैग 25का25 सेलिब्रेशन के तहत अभी और एलान होने बाकी हैं, इन्हीं में प्रोडक्शन हाउस के साथ आर्यन खान के डेब्यू से जुड़ी जानकारी भी साझा की जा सकती है। 

According to report SRK Son Aryan Khan Is Set For His Debut With Karan Johar Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा तो यह तक किया जा रहा है कि आर्यन खान 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए दर्शकों से रूबरू होंगे। उन्होंने यह फिल्म साइन की है, हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं कि वह फिल्म में क्या भूमिका अदा करते नजर आएंगे। इससे पहले करण जौहर की 'तख्त' से भी आर्यन के बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़ने की खबरें उड़ी थीं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ।
Throwback Thursday: जब आमिर ने 'लगान' की कहानी सुनते ही फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट, तीन महीने बाद ऐसे बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
According to report SRK Son Aryan Khan Is Set For His Debut With Karan Johar Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
धर्मा द्वारा साझा की गई तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लोग करण जौहर की खाली कुर्सी वाले पोस्ट को भी आर्यन से जोड़कर देख रहे हैं। एक तरफ करण जौहर सात साल बाद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2016 में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था। मगर, दूसरी तरफ आर्यन खान के फैंस करण जौहर के इस पोस्ट को आर्यन खान से जोड़कर देख रहे हैं और इंतजार में है कि शायद करण आर्यन से जुड़े किसी प्रोजेक्ट का एलान करें।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने 'ब्लडी डैडी' के लिए चार्ज किए 40 करोड़ रुपये? फीस को लेकर अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
According to report SRK Son Aryan Khan Is Set For His Debut With Karan Johar Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
आर्यन खान - फोटो : social media

एक तरफ यह दावा भी किया जा रहा है कि आर्यन खान ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' साइन की है। हालांकि, वह पर्दे पर नजर आएंगे या कैमरे के पीछे काम करेंगे यह अभी खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि इस फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी प्रमुख किरदारों में नजर आने वाले हैं।
Bholaa: सिनेमाघरों के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार अजय देवगन की फिल्म, जानिए कहां देख सकेंगे 'भोला'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed