जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान जल्द ही कोराताला शिवा के निर्देशन में बन रही फिल्म में नजर आएंगे। लंबे वक्त से चर्चित इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर और सैफ शूटिंग शुरू कर चुके हैं। हालांकि, अब तक इस फिल्म का नाम तय नहीं था। इसे 'एनटीआर 30' कहा जा रहा था। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस फिल्म का टाइटल तय हो गया है।
Jr NTR-Saif Ali Khan: जूनियर एनटीआर-सैफ की फिल्म का टाइटल तय? प्रमोशनल कंटेंट पर चल रहा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सैफ और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म का नाम 'देवरा' (Devara) है। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म के टाइटल का खुलासा एक्टर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन (20 मई) के मौके पर किया जाएगा।
कहा जा रहा है कि फिल्म के निर्माता फिलहाल इसके प्रमोशनल कंटेंट पर काम कर रहे हैं। इसके लोगो, पोस्टर और टीजर पर काम चल रहा है और जल्द ही फैंस के साथ इसकी पहली झलक साझा की जाएगी। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह हाई एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें बड़े स्तर पर वीएफएक्स शॉट्स हैं।
Kacchey Limbu: 'कच्चे लिंबू' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सपनों की उड़ान भरती नजर आईं राधिका मदान
मेकर्स अभी जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ इस फिल्म के एक रोमांचक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान आपस में भिड़ते नजर आएंगे।
TMKOC: असित मोदी से दोनों हाथ जोड़कर माफी सुनना चाहती हैं जेनिफर, बोलीं- आत्मसम्मान की लड़ाई है यह
इस फिल्म के साथ एक्ट्रेस जान्हवी कपूर टॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि कोराताला शिवा के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म में वह जूनियर एनटीआर के अपोजिट नजर आएंगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आएंगे। वह पिता और पुत्र दोनों रोल अदा करेंगे। यह फिल्म पांच अप्रैल 2024 को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।
Priyanka Chopra: ग्रेजिया मैगजीन के कवर पेज पर नजर आईं प्रियंका, ग्लोबल स्टार बन 'देसी गर्ल' ने लगाई आग