बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में मां और दादी का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाने वाली अचला सचदेव का आज जन्मदिवस है। उनका जन्म 3 मई 1920 को पेशावर पाकिस्तान में हुआ था। यश चोपड़ा की फिल्म 'दाग' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अचला सचदेव की आखिरी फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' थी। इस फिल्म में उन्होंने काजोल की दादी का किरदार निभाया था। 30 अप्रैल 2012 को अकेलेपन से जूझते हुए उनकी निधन हो गया था। आज उनके जन्मदिवस के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
Achala Sachdev: 20 साल की उम्र में ही पर्दे पर अपने से बड़े सितारों की मां बनी थीं अभिनेत्री, 250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 साल की उम्र से कर रही थीं मां का रोल
अचला सचदेव कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन हमेशा मां और दादी के किरदार में। उन्होंने अशोक कुमार, करण दीवान जैसे अपने से बड़ी उम्र के अभिनेताओं की मां का किरदार भी निभाया था। वह आकर्षक व्यक्तित्व के बावजूद 20 साल की उम्र से ही मां के रोल कर रही थीं। एक बार उन्होंने कहा था, ‘मैं भी ये रोल करते करते बोर हो गई हूं। मैं अलग-अलग भूमिका निभाना चाहती हूं, लेकिन लोग ऐसी ही रोल मुझे देते हैं। मैं अपने से बड़ी उम्र के लोगों की भी मां का किरदार निभा चुकी हूं।'
फिल्मों और टीवी में किया काम
देश के बंटवारे से पहले वह लाहौर में ऑल इंडिया रेडियो में काम किया करती थीं। इसके बाद वह एक्टिंग करने लगीं और पहली बार 'दाग' फिल्म में नजर आईं। अपने करियर में उन्होंने 250 फिल्मों और कई टीवी सीरियल में काम किया। वह 'कल हो न हो', 'न तुम जानो न हम', 'कभी खुशी कभी गम', 'मेरा नाम जोकर' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।
अकेले बीता आखिरी समय
पति की मौत के बाद अचला सचदेव 12 साल तक अकेले ही एक 2 बीएचके फ्लैट में रहती थीं। उनका बेटा यूएस में रहता था और रात के समय उनके पास एक अटेंडेंट रहा करती थीं। एक दिन रात में वह पानी लेने किचन में गईं और गिर पड़ीं। ऐसे में उनका पैर टूट गया और उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका पूरा शरीर पैरालाइज हो गया और तीन महीने तक वह अस्पताल में रहीं।
पैसों की कमी बनी परेशानी
अपने जमाने में बड़ी-बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहीं अचला सचदेव करोड़ों की मालकिन हुआ करती थीं, लेकिन अपने आखिरी समय में वह पाई-पाई की मोहताज हो गईं। अस्पताल में अकेले भर्ती थीं और इस दौरान उन्हें देखने बॉलीवुड से भी की नहीं आया। अंत में अच्छा ट्रीटमेंट न मिल पाने और देखभाल के अभाव में 91 वर्षीय अभिनेत्री का निधन हो गया।