{"_id":"5cbe9513bdec221468053e6c","slug":"acid-attack-survivor-laxmi-agarwal-share-his-story-says-nothing-change-in-14-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 साल पहले लक्ष्मी अग्रवाल के चेहरे पर फेंका गया था एसिड, अब बोलीं- 'समाज ने बार-बार अटैक किया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
14 साल पहले लक्ष्मी अग्रवाल के चेहरे पर फेंका गया था एसिड, अब बोलीं- 'समाज ने बार-बार अटैक किया'
Tue, 23 Apr 2019 10:01 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
laxmi agarwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म 'छपाक' को लेकर चर्चा में हैं । फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं । हाल ही में फिल्म की शूटिंग का दिल्ली शेड्यूल पूरा हो चुका है । फिल्म में दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रही हैं । फिल्म के सेट से दीपिका की कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं जिसमें वो हूबहू लक्ष्मी अग्रवाल जैसी दिख रही हैं ।
Deepika Padukone Chhapaak look
- फोटो : instagram
इस फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल की पूरी कहानी सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी । हाल ही में लक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी को लेकर एक इमोशनल पोस्ट लिखा । इस पोस्ट के साथ लक्ष्मी ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी शेयर की ।
laxmi agarwal
लक्ष्मी लिखती हैं, 'आज मेरे अटैक को 14 साल हो गए हैं । इन 14 सालों में बहुत कुछ बदला है, बहुत सारी चीज़ें अच्छी हुईं बहुत सारी चीज़ें बुरी जिसके बारे में सोच कर भी डर लगता है, लोगों को लगता है एसिड अटैक हुआ है ये सबसे बड़ा दुःख है, सबको यही दिखता है ।
View this post on Instagram
A post shared by Laxmi Agarwal (@thelaxmiagarwal) on
विज्ञापन
विज्ञापन
laxmi agarwal
'जब कोई भी अटैक होता है । ना सिर्फ़ हमारे पूरे परिवार की ज़िंदगी बदल जाती है बल्कि अचानक से एक नया मोड़ आ जाता है क्योंकि वो इंसान एक बार अटैक करता है, सोसाइटी बार-बार अटैक करती है । जीने नहीं देती जिससे जिसके ऊपर क्राइम हुआ है, वो या परिवार का कोई व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है ।'
विज्ञापन
laxmi agarwal
'मुझे पता है कि हर साल ये तारीख मेरे जीवन में आएगी और आज का दिन उस दिन जैसा ही तकलीफ़ भरा होता है । उस वक़्त तो पापा भाई भी थे पर आज वो भी नही हैं, हर 22 अप्रैल मेरे लिए कुछ नई तकलीफ़ देता है, जिसके बारे में सोच कर भी डर जाती हूं, आख़िर मैं भी इंसान हूं ।'