फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Action Movies 2023: 525 करोड़ कमाकर ‘पठान’ ने खोलीं बॉलीवुड की आंखें, लाइन में लगीं ये 10 एक्शन फिल्में

Mon, 27 Feb 2023 07:32 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 27 Feb 2023 07:32 AM IST
विज्ञापन
Action Movies 2023 List of Action films Bholaa animal war 2 tiger 3 Jawan Fighter Sam Bahadur Yodha
एक्शन फिल्में 2023 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 

 

साल के पहले महीने में ही हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा धमाका करने वाली शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' ने दुनिया भर में चल रहे ट्रेंड के रास्ते पर हिंदी सिनेमा को भी आगे खिसका दिया है। बीते पांच साल से विश्व सिनेमा में एक्शन थ्रिलर का ही बोलबाला रहा है और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी इसी श्रेणी की अधिकतर फिल्में शामिल हैं। अब तक बायोपिक्स के पीछे भागते रहे हिंदी सिनेमा को भी फिल्म ‘पठान’ की धमाकेदार कामयाबी ने इसी तरफ मोड़ दिया है। रिलीज के 33वें दिन यानी पांचवें रविवार तक इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 525 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। लोगों को लग रहा था कि दो बड़ी फिल्मों 'शहजादा' और 'सेल्फी' की रिलीज से 'पठान' के कारोबार पर असर पड़ेगा, लेकिन इन दोनों फिल्मों का जो हाल हुआ है, उसके बाद हर निर्माता अब एक्शन फिल्में ही तलाश रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि इस साल और आने वाले साल के लिए किन एक्शन फिल्मों पर तेजी से काम चल रहा है:

Action Movies 2023 List of Action films Bholaa animal war 2 tiger 3 Jawan Fighter Sam Bahadur Yodha
भोला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोला
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का ट्रेलर लांच हो चुका है। ट्रेलर में अजय देवगन जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहें है। 'भोला' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। अजय देवगन इस फिल्म से पहले भी कई एक्शन फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन इस फिल्म में उनका एक नया अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्देशन खुद अजय देवगन ने किया है। यह फिल्म तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म भोला में अजय देवगन, तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, विनीत कुमार और गजराज राव की मुख्य भूमिकाएं है। यह फिल्म अगले महीने 30 मार्च को रिलीज होगी।

Action Movies 2023 List of Action films Bholaa animal war 2 tiger 3 Jawan Fighter Sam Bahadur Yodha
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसी का भाई किसी की जान
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शुरुआत निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ एक फैमिली ड्रामा के रूप में हुई थी। लेकिन अब ये फिल्म एक्शन फिल्म के रूप में रिलीज करने की तैयारी कर रही है। फिल्म से साजिद का नाम कब का अलग हो चुका है। अब इस फिल्म के निर्माता खुद सलमान खान हैं। फिल्म का टीजर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ ही 25 जनवरी को रिलीज हुआ था। टीजर में सलमान खान का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म की बस एक ही कमजोर कड़ी है और वह हैं इसके निर्देशक फरहाद सामजी जिनकी पिछली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ ने अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला शुरू किया। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश और जगपति बाबू की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म ईद के मोके पर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Action Movies 2023 List of Action films Bholaa animal war 2 tiger 3 Jawan Fighter Sam Bahadur Yodha
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जवान
'पठान' के बाद शाहरुख खान एक बार फिर 'जवान' में एक्शन अवतार में नजर आएंगे। यह एक एक्शन, थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन तमिल फिल्मों के जाने माने निर्देशक एटली कुमार कर रहें हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर की मुख्य भूमिकाएं हैं। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में एक खास किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Action Movies 2023 List of Action films Bholaa animal war 2 tiger 3 Jawan Fighter Sam Bahadur Yodha
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

योद्धा
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' एक्शन थ्रिलर फिल्म है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पटानी और राशि खन्ना की मुख्य भूमिकाएं हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली  फिल्म 'मिशन मजनू'  थियेटर में रिलीज ना होकर सीधे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी, इस फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा को कुछ ज्यादा ही उम्मीदें थीं, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा को 'योद्धा' कुछ ज्यादा ही उम्मीद है। यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed