बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा बीती 31 दिसंबर को 41 साल हो गईं। 2002 में फरदीन खान की फिल्म 'कितनी दूर कितने पास' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमृता, बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर पाई। उनके खाते में बस गिनी चुनी फिल्में हैं। बीती रात अमृता ने मुंबई में बर्थडे पार्टी दी जिसमें उनकी बहन मलाइका अरोड़ा सहित कई हस्तियों ने शिरकत की।
अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में रात को 'करिश्मा', मलाइका तो दिखीं पर न पहुंचे अर्जुन, न ही करीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खास मौके पर अमृता अरोड़ा अपने पति शकील लदाक के साथ नजर आईं। अमृता वेस्टर्न लुक में नजर आई। उन्होंने गोल्डन कलर की ड्रेस पहन रखी थी। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इस दौरान उनके पति शकील ने व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी।
मलाइका के अलावा इस पार्टी में करिश्मा कपूर भी पहुंची। करीना, अमृता और मलाइका की बहुत अच्छी दोस्त हैं। इस दौरान करीना प्रिटेंड टॉप और ब्लू जींस में नजर आईं। अपने इस लुक में वह काफी इम्प्रेस कर रही थीं। हालांकि इस पार्टी में अमृता की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान नहीं पहुंचीं।
देखें वीडियो...