बॉलीवुड क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म आने के बाद लगातार विवादों में घिरी हुई हैं वहीं इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज होती जा रही है।
कंगना के लिए बजट निकालना भी हुआ मुश्किल, जानें कितना रहा 7वें दिन 'मणिकर्णिका' का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत के करियर के लिहाज से भी ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण है। बड़े बजट की इस फिल्म से जितनी उम्मीदें थीं वैसा कलेक्शन देखने को नहीं मिल रहा है हालांकि ओवरसीज में फिल्म को ठीक-ठाक पसंद किया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म ने विदेशों में अब तक करीब 15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'मणिकर्णिका ने गुरुवार को 4.25 करोड़ रुपए जुटाने में कामयाब रही। इस तरह एक हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 61.15 करोड़ रहा।' फिल्म देखने के बाद दर्शकों से निगेटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस वजह से भी हर दिन इसकी कमाई में गिरावट हो रही है।
#Manikarnika scores in Week 1... Had excellent weekend [#RepublicDay holiday] and healthy trending on weekdays... Weekend 2 crucial... Fri 8.75 cr, Sat 18.10 cr, Sun 15.70 cr, Mon 5.10 cr, Tue 4.75 cr, Wed 4.50 cr, Thu 4.25 cr. Total: ₹ 61.15 cr. India biz. #Hindi #Tamil #Telugu
125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।
इस शुक्रवार सोनम कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में जूही चावला और राजकुमार राव अहम भूमिका में हैं। शैली चोपड़ा धार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर साथ में दिखेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कंगना रनौत को सोनम कपूर से कड़ी टक्कर मिल सकती है।