फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता संशोधन कानून पर कमल हासन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मेरी लड़ाई सही रास्ते से जारी रहेगी'

Tue, 17 Dec 2019 01:21 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 17 Dec 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Actor and politician Kamal Haasan reaction on Citizenship Amendment Act
कमल हासन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पूरे देश में ही नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग जहां इसके समर्थन में हैं तो वहीं कुछ लोग इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। वहीं दिल्ली की जामिया मीलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुई घटना भी लोगों की जुबां पर है। ऐसे में मक्कल नीधि मय्यम अध्यक्ष और अभिनेता कमल हासन ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है।

Actor and politician Kamal Haasan reaction on Citizenship Amendment Act
कमल हासन - फोटो : Twitter

चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कमल ने कहा, 'युवाओं को उन लोगों से जरूर सवाल करना चाहिए जो सत्ता में बैठे हैं। अगर उनके सवालों को दबाया जाता है तो यह लोकतंत्र को खतरे में डालता है।' वहीं जामिया मामले पर कमल ने कहा, 'इस तरह के वाकयों से चिंता होती है, यह एक चेतावनी की तरह होती है और ऐसे वाकये होते ही जाते हैं।'

Actor and politician Kamal Haasan reaction on Citizenship Amendment Act
kamal haasan

अपनी बात रखते हुए कमल ने आगे कहा, 'आपको सवाल उठाने के लिए स्टूडेंट होना जरूरी नहीं होता। आपको उनके लिए आवाज उठाने के लिए स्टूडेंट होने की जरूरत नहीं। मैं इस सोसायटी में एक परमानेंट स्टूडेंट हूं। नागरिकता संशोधन कानून पार्टी या राज्य से अलग है। यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है। मेरी लड़ाई सही रास्ते पर और सही तरीके से जारी रहेगी। वह कानूनी तरीके से इसे आगे बढ़ाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor and politician Kamal Haasan reaction on Citizenship Amendment Act
huma qureshi

बता दें कि जामिया मामले पर लगातार सिनेमा जगत से रिएक्शन्स आ रहे हैं।हाल ही में अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किए हैं। ऐसे ही एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आप कुल्हाड़ी लेकर इन छात्रों को काटना क्यों नहीं शुरू करते हैं? आपका जमीर बचा है या मर चुका है?' बता दें हुमा ने पुलिस पर तंज कसते हुए यह ट्वीट किया है। हुमा कुरैशी के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Actor and politician Kamal Haasan reaction on Citizenship Amendment Act
विराट कोहली, अनुभव सिन्हा और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अनुभव सिन्हा ने क्रिकेट के दिग्गजों से सवाल करते हुए ट्वीट किया, 'किसी खिलाड़ी की कोई राय है? कम से कम इतना तो कह सकते हैं कि आप इस बर्बर कार्रवाई का समर्थन करते हैं। या यह कह सकते हैं कि आपकी कोई राय नहीं है, तो हम जानते हैं।  सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली, क्या आप समाचार देख रहे हैं? क्या आप लोगों को कुछ कहना है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed