आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना ने भी बॉलीवुड में अपने कदम जमा लिए हैं। वह फिल्मों के साथ साथ ओटीटी पर भी अपनी एक्टिंग से धमाल कर रहे हैं। अपने भाई की तरह ही वह लोगों को अपने डायलॉग से गुदगुदा रहे हैं। अपारशक्ति किसी बॉलीवुड परिवार से नहीं है। उनके पिता एस्ट्रोलॉजर होने के साथ ही कई किताबें लिखी हैं। ऐसे में दोनों भाइयों ने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई है। हालांकि जहां एक ओर आयुष्मान खुराना लीड रोल करते हैं वहीं अभी अपारशतक्ति केवल साइड रोल में ही नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि दोनों भाइयों में से 'मां का लाडला' कौन है। अगर नहीं, तो अपारशक्ति के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी रोचक बातें।
Aparshakti Khurana Birthday: जानिए कौन हैं अपारशक्ति और उनके भाई में मां का लाडला, बताया मजेदार किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन में थे शरारती
बचपन में अपारशक्ति बहुत शरारती थे, इतने शरारती थे कि घर में एंट्री करते समय पापा अक्सर वॉर्मअप होने के लिए एक दो थप्पड़ मार देते थे कि कुछ तो आज गलत करके ही आया होगा। रोजाना पापा के हाथ से थप्पड़ पड़ना तय होता था।
छोटे होने का फायदा
अपारशक्ति को स्कूल का होमवर्क करना पसंद नहीं था। वह अक्सर घर से बाहर घूमते रहते थे। उन्हें हमेशा इस बात का डर रहता था कि घर जाते ही उन पर थप्पड़ बरसने लगेंगे। लेकिन छोटे होने के फायदे ज्यादा थे। ऐसे में लाख शरारतों के बाद भी वह बच जाया करते थे।
मां का लाडला
अपारशक्ति ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि '100 पर्तिशत मां का लाडला मैं ही हूं, मां बड़े भाई से ज्यादा मेरी साइड लेती थीं। मेरे छोटे होने की वजह से मां मेरी गलतियां छिपाती भी थी, जबकि भईया को उनकी गलतियों पर डांट पड़ती थी।
अपार शक्ति कहते हैं 'मैं भी खुद को बच्चा ही मानता हूं। मैं नहीं चाहता मेरे अंदर का बच्चा कभी मरे, क्योंकि जो बचपना है ही आपको अच्छी यादें देता है और इसके साथ अच्छे दोस्त भी'