सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: अर्जुन रामपाल ने एनसीबी जांच के बीच छोड़ा देश, नई फिल्म का प्रमोशन अटकने से हड़कंप

रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 18 Dec 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Actor Arjun Rampal leaves country NCB Bollywood Drug Case
अर्जुन रामपाल - फोटो : ANI

मॉडल से अभिनेता बने अर्जुन रामपाल ड्रग्स मामले में चल रही जांच के बीच लंदन चले गए हैं। जानकारी के मुताबिक अर्जुन इस मामले में दोबारा पूछताछ से बच रहे हैं इसलिए उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी के सामने उपस्थित होने के लिए 22 दिसंबर तक का वक्त मांगा है। अर्जुन की इस अकस्मात यात्रा की वजह से उनकी एक आने वाली फिल्म का प्रमोशन भी खटाई में पड़ गया है।





Trending Videos
Actor Arjun Rampal leaves country NCB Bollywood Drug Case
arjun rampal - फोटो : social media

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण पता लगाने के लिए शुरू हुई जांच में ड्रग्स मामला जबसे सामने आया है, फिल्मी हस्तियों की एनसीबी दफ्तर में परेड जारी है। इन कलाकारों में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सपना पब्बी, अर्जुन रामपाल, उनकी प्रेमिका गैब्रिएला और गैब्रिएला का भाई मुख्य हैं। एनसीबी इन सभी से कम से कम एक बार पूछताछ कर चुकी है। करण जौहर को भी एनसीबी ने तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Arjun Rampal leaves country NCB Bollywood Drug Case
अर्जुन रामपाल - फोटो : instagram/rampal72

अर्जुन रामपाल को एनसीबी ने 16 दिसंबर को एक बार फिर अपने सामने उपस्थित होने को कहा था। लेकिन, अर्जुन एनसीबी के सामने पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने उपस्थित होने के लिए अपने वकील के जरिए एनसीबी से 22 दिसंबर तक का वक्त मांगा है। उनकी नई फिल्म ‘नेल पॉलिश’ का प्रचार काम देख रही टीम बताती है कि इस दौरान अर्जुन लंदन चले गए हैं। इसी के चलते अर्जुन की शुक्रवार को मीडिया से प्रस्तावित बातचीत भी रद्द कर दी गई। अर्जुन रामपाल की ये फिल्म नए साल के पहले दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

Actor Arjun Rampal leaves country NCB Bollywood Drug Case
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीबी जांच के बीच विदेश यात्रा पर चले जाने वाले अर्जुन रामपाल पहले फिल्म कलाकार नहीं हैं। इससे पहले अभिनेत्री सपना पब्बी भी एनसीबी का समन मिलने के बाद अचानक से लंदन चली गईं। एनसीबी यहां मुंबई में सपना को उनके घर पर तलाशती रही और उन्हें लापता बताती रही। वहीं, सपना ने लंदन पहुंचने के बाद अपने वहां होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने कहा कि एनसीबी को इस बात की जानकारी देकर लंदन आई हैं।

विज्ञापन
Actor Arjun Rampal leaves country NCB Bollywood Drug Case
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

इस बीच इस मामले में नया मोड़ ये भी ले लिया है कि अब करण जौहर को एनसीबी के सामने पेश होकर अपने उस वीडियो पर सफाई देनी है जिसें उन्होंने खुद अपने घर हो रही एक पार्टी के दौरान रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में दिखने वाले तमाम सितारों की आंखों से पानी निकल रहा है और सबके चेहरे एक अलग तरह के भाव भी दिखा रहे हैं। वीडियो में एक कलाकार को कुछ छुपाते हुए भी देखा जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed