{"_id":"5cb3023dbdec2214530fb56f","slug":"actor-dharmendra-campaigns-for-hema-malini-first-wife-prakash-kaur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी के लिए प्रचार करते दिखे धर्मेंद्र, कहां है उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर, कैसे हैं संबंध?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेमा मालिनी के लिए प्रचार करते दिखे धर्मेंद्र, कहां है उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर, कैसे हैं संबंध?
Sun, 14 Apr 2019 03:19 PM IST
विजय जैन
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 14 Apr 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने चुनावी सभा को संबोधित किया। फिल्म शोले के वीरू के अंदाज में हेमा मालिनी के लिए जनता से वोट मांगे। धर्मेंद्र ने कई फिल्मी डायलॉग भी बोले, जिन पर पब्लिक ने जमकर तालियां बजाईं। धर्मेंद का नाम आते ही हेमा मालिनी का ख्याल आता है, लेकिन क्या आप उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में जानते हैं। नहीं, तो जानिए आजकल कहां है वो और पति के साथ उनके संबंध आखिर कैसे हैं। बच्चों के बारे में भी जानिए...
प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र
- फोटो : indianexpress
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। 1954 में 19 साल की उम्र में धर्मेंद की शादी उनसे हुई थी। धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हैं, अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हुए। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी से 2 मई, 1980 को की। हेमा से उन्हें दो बेटियां ईशा और आहना हैं। वहीं धर्मेंद्र शायद पहले ऐसे एक्टर हैं, जिनकी दो-दो फैमिली हैं और उनके कुल छह बच्चे हैं।
प्रकाश कौर
प्रकाश कौर लाइम लाइट से दूर रहती हैं और मुंबई में जुहू स्थित बंगले में बेटे सनी व बॉबी देओल के साथ रहती हैं। धर्मेंद भी उनके साथ रहते हैं और पत्नी, बच्चों के साथ उनके काफी अच्छे संबंध हैं। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं और मुंबई में जुहू स्थित बंगले में रहती हैं। धर्मेंद्र उनसे हर सप्ताह शनिवार और रविवार को मिलते हैं, वो भी लोनावला वाले फार्म हाउस पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र
दोनों पत्नियों और सभी बच्चों के साथ धर्मेंद्र के संबंधों का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सनी देओल, बॉबी देओल बॉलीवुड एक्टर हैं। चारों बेटियां शादी कर चुकी हैं और अपने परिवार में खुश हैं। कहा जाता है कि धर्मेंद्र, प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे और हेमा मालिनी से भी। इसीलिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा मालिनी से शादी कर ली, ताकि उन्हें प्रकाश कौर को तलाक ना देना पड़े।
विज्ञापन
प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र
अजय सिंह (सनी देओल) सबसे बड़े बेटे हैं। इनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को सहनेवाल, लुधियाना (पंजाब) में हुआ था। सनी देओल की वाइफ पूजा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और इन दोनों के दो बेटे हैं- करण और राजवीर। विजय सिंह (बॉबी देओल) का जन्म 27 जनवरी 1967 को हुआ था। बॉबी देओल ने अपनी बचपन की दोस्त तान्या आहूजा से लव मैरिज की है और इनके दो बेटे आर्यमान और धरम हैं। तान्या बिजनेस वूमेन हैं और होम डेकोर का काम करती हैं।