फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतिम दिनों में ऐसी हो गई थी कादर खान की हालत, ये थे उनके आखिरी शब्द

Tue, 31 Dec 2019 11:31 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
actor kader khan death anniversary he was alone in his last days
कादर खान - फोटो : पीटीआई
कादर खान ने बतौर एक्टर, कॉमेडियन और राइटर बन बॉलीवुड को अपनी जिंदगी के 45 साल दिए । उन्होंने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया । अफगानी मूल के कादर खान ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए। हालांकि उन्हें कॉमेडी रोल में सबसे ज्यादा पसंद किया गया । कादर खान को खूब नाम, शोहरत और पैसा मिला लेकिन अपने अंतिम दिनों में वो बिल्कुल अकेले थे । कादर खान का निधन 31 दिसंबर 2018 को 81 साल की उम्र में हो गया था । जानते हैं आखिरी दिनों में कैसी थी उनकी हालत....


actor kader khan death anniversary he was alone in his last days
kader khan
कादर खान ने कनाडा में अंतिम सांसें ली थीं । वहीं पर उनका अंतिम संस्कार भी किया गया । कादर खान ने लंबे समय की बीमारी के बाद दम तोड़ा था । निधन से पहले वो कोमा में चले गए थे । कादर खान की बहू साहिस्ता उनके लिए अस्पताल में खाना ले जाती थीं क्योंकि उन्होंने अस्पताल का खाना खाने से मना कर दिया था । यही कादर खान के आखिरी शब्द थे ।
actor kader khan death anniversary he was alone in his last days
kader khan
इसके बाद वो बोलने में असमर्थ हो गए थे । कुछ भी बात कहने के लिए सिर्फ आंखों से इशारा करते थे । कादर खान लंबे समय तक अस्पताल में रहे । कादर खान के निधन के बाद उनके एक दोस्त ने कहा था, 'वो एक असली पठान थे । 5 दिन तक उन्होंने ना कुछ खाया और ना पानी पिया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
actor kader khan death anniversary he was alone in his last days
kader khan and Govinda
'इसके बावजूद वो 120 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ते रहे। ये हर किसी के बस की बात नहीं थी ।' उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल था । अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी तक ने उनको ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी थी । कादर खान के तीन बेटे हैं। 
 
विज्ञापन
actor kader khan death anniversary he was alone in his last days
kader khan
सबसे छोटा बेटा कद्दुस ही कादर खान का ख्याल रखता था। वो इसी बेटे के साथ कनाडा में रहते थे । डायरेक्टर फौजिया अर्शी ने कादर खान को लेकर कुछ राज खोले थे । उन्होंने बताया था, 'कादर खान को लगता था कि लोग उन्हें पूरी तरह से भूल चुके हैं। उन्हें कोई भी फोन नहीं करता और ना ही उनका हाल-चाल जानने की कोशिश करता।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed