फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के लिए सुनील शेट्टी को भी पसंद केएल राहुल, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी रजामंदी!

Tue, 31 Dec 2019 11:07 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 31 Dec 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
suniel shetty comment on kl rahul picture with athiya shetty
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और क्रिकेटर का खास कनेक्शन रहा है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का नाम लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जुड़ता रहा है। भले ही अथिया ऐसी खबरों से इनकार करती रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट देखें तो कुछ और ही जाहिर होता है।

suniel shetty comment on kl rahul picture with athiya shetty
KL Rahul and Athiya Shetty - फोटो : file photo

बीते दिनों केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अथिया के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक फोन बूथ पर खड़े हैं। केएल राहुल ने जहां फोन अपने कान पर लगा रखा है तो वहीं अथिया उनके बगल में खडी़ हंस रही हैं। इस तस्वीर के साथ केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा- 'हैलो, देवी प्रसाद...?' बता दें कि सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'हेरा-फेरी' का ये मशहूर डायलॉग है। फिल्म में परेश रावल के किरदार का नाम देवी प्रसाद होता है। केएल राहुल की इस तस्वीर पर सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने कमेंट किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hello, devi prasad....?

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl) on




 

suniel shetty comment on kl rahul picture with athiya shetty
अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अहान शेट्टी ने जहां हंसने का इमोटिकॉन बनाया वहीं सुनील शेट्टी ने हाथ से ग्रेट का इमोटिकॉन पोस्ट किया। केएल राहुल की इस तस्वीर पर कमेंट देख ऐसा लग रहा सुनील शेट्टी ने इस रिश्ते पर अपनी रजामंदी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
suniel shetty comment on kl rahul picture with athiya shetty
Athiya Shetty

सुनील शेट्टी के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा- 'दोनों की शादी करवा दो।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'सर जी, दोनों की शादी करवा दो क्यूट कपल लग रहे हैं और राहुल का भी फ्यूचर ब्राइट है तो आपसी सहमति कर लो।'

विज्ञापन
suniel shetty comment on kl rahul picture with athiya shetty
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं और एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में राहुल और अथिया साथ नजर आए। तस्वीर में जहां राहुल अथिया की तरफ देख रहे हैं तो वहीं अथिया मुस्कुरा रही हैं। केएल राहुल के इस पोस्ट के बाद फिर से दोनों का नाम साथ में जोड़ा गया।

कादर खान के 10 यादगार किरदार, इन फिल्मों को कर बने अदाकारी के सुपरस्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed