फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घोस्ट स्टोरीज की हीरोइन बोलीं, 'किसी के साथ बुरा करने वाले का ये होता है अंजाम'

Tue, 31 Dec 2019 10:12 AM IST
भावना शर्मा अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
actress mrunal thakur talk about her web series ghost stories
mrunal thakur
सात साल पहले टीवी शो 'मुझसे कुछ कहतीं ये खामोशियां' से अपना करियर शुरू करने वाली मृणाल ठाकुर ने हिंदी फिल्मों में फिल्म 'लव सोनिया' से कदम रखा। इसके बाद वह 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन और 'बाटला हाउस' में जॉन अब्राहम के साथ नजर आईं। अब वह साल की आखिरी रात में आपके मोबाइल पर दिखेंगी फिल्म कोलाज 'घोस्ट स्टोरीज' की करण जौहर निर्देशित कहानी में।
actress mrunal thakur talk about her web series ghost stories
mrunal thakur
निजी जिंदगी में क्या आप भूत-प्रेत में विश्वास करती हैं?

भूत-प्रेत में तो नहीं लेकिन सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा में विश्वास है। मुझे लगता है कि घर से लेकर प्रत्येक जगह एक ऊर्जा होती है जिससे आपको अच्छा या बुरा महसूस होता है।  बचपन में मैं दूरदर्शन पर 'आपबीती' सीरियल देखा करती थी। उन कहानियों के अंत में यही संदेश दिया जाता था कि अगर आप किसी के साथ अच्छा करते हैं तो आपके साथ भी अच्छा ही होगा और अगर आप किसी के साथ बुरा करते हैं तो आपके साथ भी वैसा ही होता है।

actress mrunal thakur talk about her web series ghost stories
Mrunal Thakur

टीवी से लेकर सिल्वर स्क्रीन और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म तक का सफर कैसा रहा।

टीवी से लेकर अब तक का सफर मेरा बहुत ही मुश्किलों भरा रहा। इस दौरान मुझे उन लोगों की भी मानसिकता बदलनी पड़ी। इस इंडस्ट्री में मेरा करीब सात से आठ साल का संघर्ष है। वैसे तो जिस दिन मैं पहली बार कैमरे के सामने पहुंची, मैं उसी दिन सफल हो गई क्योंकि इंडस्ट्री में बहुत लोग इस मौके को पाने के लिए भी तरसते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
actress mrunal thakur talk about her web series ghost stories
Mrunal Thakur
कहानी के चुनाव में किस तरह की बातें ध्यान में रखती हैं?

मेरा मकसद हर एक काम को अनुभव करना होता है। मैं चाहे टीवी पर काम करूं, सिल्वर स्क्रीन पर काम करूं या फिर किसी भी प्रोजेक्ट में किसी भी ब्रांड का हिस्सा बनूं । मेरी कोशिश होती है कि मैं उनसे असल में जुड़ पाऊं। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं दर्शकों को जोड़ नहीं पाऊंगी। मेरी कोशिश रहती है कि अगर किसी काम को वक्त दे रही हूं तो मैं उसे दिल से करूं और यही मेरी खूबी है। या तो मैं काम करती नहीं, करती हूं फिर जी जान से करती हूं।

विज्ञापन
actress mrunal thakur talk about her web series ghost stories
mrunal thakur - फोटो : amar ujala
करण जौहर के साथ काम करके क्या कुछ नया सीखा?

'घोस्ट स्टोरीज' की शूटिंग के दौरान हम लोगों ने पुरानी फिल्मों के बारे में खूब बातें की। खास तौर पर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के बारे में। मैं शाहरुख खान और काजोल की फैन हूं। मुझे करण से पता चला कि एक अच्छी फिल्म बनाने में कितनी मेहनत करनी पड़ती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed