{"_id":"5cd66e3fbdec22076a4999cb","slug":"actor-karan-tacker-birthday-special-when-faces-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्लैमर इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई का इस एक्टर ने किया था खुलासा, काम के बदले की गई थी शर्मनाक डिमांड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ग्लैमर इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई का इस एक्टर ने किया था खुलासा, काम के बदले की गई थी शर्मनाक डिमांड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 11 May 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karan tacker
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर करण टैकर टीवी की दुनिया में आने से पहले शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी की थी। 11 मई 1986 को जन्मे करण की परवरिश मुंबई में हुई। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले करण ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर रुख किया।
2 of 5
Karan Tacker
- फोटो : file photo
करण ने टीवी पर लव ने मिला दी जोड़ी से से डेब्यू किया। इस शो की पॉपुलरिटी ने करण को शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है में काम किया। रियलिटी शो हल्ला बोल, द वॉइस और नच बलिए सीजन 8 भी वो होस्ट कर चुके हैं।
3 of 5
Karan Tacker
सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है में काम के दौरान करण टैकर का दिल एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा पर आ गया। दोनों की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। करण उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने खुलासा किया कि करियर के शुरुआती दिनों में वो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karan tacker
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू में करण ने बताया कि 'एक नामी कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे काम का ऑफर देते हुए कहा था कि क्या मैं हार्ड काम करूंगा या स्मार्ट।' उन्होंने बताया कि जब वह रणवीर सिंह का इंटरव्यू देख रहे थे तब उन्हें अहसास हुआ कि जिस एजेंट ने उनके सामने काम के बदले 'कॉम्प्रोमाइज' करने की शर्त रखी थी, उसी कास्टिंग कॉर्डिनेटर ने 'पद्मावत' एक्टर को भी अप्रोच किया था।
विज्ञापन
5 of 5
karan tacker
- फोटो : social media
करण ने आगे कहा कि, 'यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा रास्ता चुनते हैं। मैं हमेशा लोगों को सलाह देता हूं कि वह सही काम करें। यह वक्त आपको इंडस्ट्री को बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है और जब लोग आपके साथ संघर्ष के दिनों की बात करते हैं तो आपके पास बताने के लिए बढ़िया किस्से होते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।