{"_id":"5cd6514cbdec2207132d61ce","slug":"salman-khan-katrina-kaif-to-host-a-segment-during-ipl-2019-final-and-promoting-bharat-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' को सुपरहिट करने के लिए IPL फाइनल में सलमान-कटरीना चलेंगे ये दांव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' को सुपरहिट करने के लिए IPL फाइनल में सलमान-कटरीना चलेंगे ये दांव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 11 May 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman katrina
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द आपको IPL में नजर आएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन यह सपना नहीं बल्कि सच होने वाला है। खबरों की मानें तो IPL के फाइनल में सलमान और कटरीना एक साथ मैच को होस्ट करते नजर आएंगे। इसके साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' का प्रमोशन भी करेंगे। IPL 2019 का फाइनल मुकाबला 12 मई को है।
2 of 5
bharat
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और कटरीना कैफ IPL मैच के दौरान एक सेगमेंट होस्ट करेंगे। हालांकि सुरक्षा कारणों की वजह से दोनों फील्ड में नहीं जाएंगे और स्टूडियो से ही लाइव करेंगे। कहा जा रहा है कि मैच के दौरान दोनों अलग-अलग प्रोमोज में भी नजर आएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भारत' फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री और निखिल नामित शानदार का यह आइडिया है। उनका यह आइडिया मार्केटिंग स्कीम से प्रेरित है।
3 of 5
bharat film shooting
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो दोनों ने फिल्म का प्रमोशन कुछ अलग तरह से करने की प्लानिंग की है। आमतौर पर जिस तरह से फिल्म का प्रमोशन किया जाता है वह उससे अलग प्रमोशन करना चाहते थे। ऐसे में IPL के फाइनल में इस तरह से सलमान और कटरीना को लाना फिल्म मेकर्स की प्लानिंग का हिस्सा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman and katrina
- फोटो : file photo
इस बारे में निखिल नामित एक पोर्ट्ल से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि भी की। निखिल ने कहा- 'सलमान और कटरीना लाइव शो होस्ट करेंगे। आमतौर पर प्रमोशन के दौरान ऐसा नहीं किया जाता है। यह थोड़ा अलग है। यह वैसा ही होगा जैसा हमने फिल्म के ट्रेलर को एवेंजर्स से जोड़ कर किया था। यह तरीका असरदार हो सकता है। IPL से बड़ा इस समय क्या हो सकता है।'
विज्ञापन
5 of 5
salman khan katrina kaif
- फोटो : instagram
आपको बता दें, 'भारत' फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कटरीना और सलमान के अलावा सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, तब्बू और जैकी श्रॉफ भी है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया था ऐस में फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। सलमान की 'रेस 3' और कटरीना कैफ की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही ऐसे में दोनों की किस्मत फिल्म के जरिए दांव पर लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।